फिरोजाबाद। (ब्यूरो रिपोर्ट रीना खान) : शनिवार को जनपद में हज 2024 का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम इस्लामिक सेंटर मदीना कॉलोनी में आयोजित किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर मौलाना आलम मुस्तफा याक़ूबी ने हज यात्रा के संबंध में कंप्यूटर स्लाइड द्वारा प्रशिक्षण दिया। वहीं हज यात्रा के संबंध में बहुत सी महत्वपूर्ण बातें बताई गई। जैसे इस वर्ष हज कमिटी आफ इंडिया रियाल नहीं देगा, हर यात्री को रियाल के लिए फॉरेन ट्रैवल कार्ड या फिर बैंक से रियाल को लेना होगा। इस वर्ष हज यात्रियों को मदीना में मरकाजिया में रहने को मिलेगा, मक्का के गांव मीना में हज यात्रियों को सारे कैंप मीना के अंदर ही मिलेंगे, पहले हज यात्रियों को मुज़दाल्फा में भी ठहराया जाता था। लेकिन इस बार हज यात्रियों को जहाज द्वारा पहले मदीना ले जाया जाएगा।
इस इस अवसर पर जिला हज ट्रेनर मुफ्ती अकरम मुस्तफा ने हज यात्रियों को मदीना के आदाब और वहां 8 दिन के अंदर करने वाले कामों को विस्तार से बताया। हज यात्रा इस वर्ष 9 मई से प्रस्तावित है, और इस वर्ष का हज 14 से 15 जून में होना है, इस वर्ष 95 हज यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं, जिसमें 65 पुरुष यात्री और 30 महिला यात्री शामिल है। वहीं हज यात्रियों को एहराम वितरण किया गया। और 85 यात्रियों का आज टीकाकरण कराया गया पूरे यूपी में सबसे पहले फिरोजाबाद में टीकाकरण हज यात्रियों का कराया गया।
इसका कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एसीएमओ डॉक्टर के के वर्मा एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और यूनिसेफ डॉ शुक्ला और हाजी मुसद्दीक साहब, हाजी शाहनवाज साहब मौजूद रहे।