विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुआ बृक्षारोपण कार्यक्रम

 फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : स्वदेशी समाज सेवा समिति एवम आर्य समाज सिरसागंज के सँयुक्त तत्वावधान में वेद मंदिर सिरसागंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर बृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

देवशरण आर्य, विवेक यादव ‘ रुद्राक्ष मेन ‘महेश यादव , विल्सन गुप्ता, नीरज दौनेरिया , अजय गुप्ता भोले ने रुद्राक्ष , तेजपत्ता, कपूर , तुलसी के पौधे रौपित किये।
 देवशरण आर्य ने कहा स्वदेशी समाज सेवा समिति के सौजन्य से स्थापित पर्यावरणीय एवम आध्यात्मिक वन माँ रुद्राणी धाम रुरिया में आर्य समाज सिरसागंज के सहयोग से वेद वाटिका एवम यज्ञ शाला स्थापित होगी जिससे पर्यटक वेद वाटिका में शांति का आनंद ले सकेंगे। समिति के संस्थापक सचिव एवम जिला पर्यावरण समिति के सदस्य विवेक यादव ‘ रुद्राक्ष मेन ‘ ने कहा आज पृथ्वी का तापमान बढ़ता जा रहा है सभी लोग अधिक से अधिक पौधारोपण कर पौधों की देखभाल कर पृथ्वी को हरा भरा बनाये।
यह भी पढ़े

ब्यूटीपार्लर एवं मैनेजमेंट प्रशिक्षण का समापन

 फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान फ़िरोज़ाबाद में चल रहा निःशुल्क 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में जनपद के विभिन्न गाँवों से आयी 35 महिलाओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षुओं का असेसमेंट बैंगलोर से आये अधिकारियों द्वारा किया गया। जिसमें समस्त युवतियां उत्तीर्ण हुई। संस्थान के निदेशक रमन कांत त्यागी ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत ये महिलायें अपने क्षेत्रों में जाकर ब्यूटी पार्लर के माध्यम से स्वरोज़गार अपनाकर अपनी आजीविका अर्जित करेंगी एवं अपने साथ परिवार के जीवन स्तर सुधार में भी सहयोग देंगी। महिलाओं को सर्टिफिकेट भी दिये गये। निःशुल्क प्रशिक्षण पाकर हुनरमंद होने से महिलायें काफ़ी खुश दिखीं। सर्टिफिकेट वितरण के समय वरिष्ठ फैकल्टी योगेश कुमार शर्मा, राहुल सक्सेना,जोगेंद्र सिंह,अभिषेक सक्सेना,मानवी यादव,महक जैन,अर्पिता,  पुष्पा,वर्षा एवं साजिया बेगम आदि उपस्थित रहीं ।

कच्ची शराब बनाने वाले दो आरोपी दबोचे

 शिकोहाबाद  : थाना पुलिस टीम ने कच्ची शराब बना कर बेंचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 17 लीटर अवैध मिश्रित कच्ची शराब और शराब बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतगर्त थाना पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर गिहार कॉलोनी के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये युवकों के कब्जे से 17 लीटर कच्ची शराब, और शराब बनाने का सामान बरामद किया है। पकड़े गये युवकों ने पूछताछ में पुलिस को अपने नाम आकिल पुत्र साबिर निवासी रामगढ़ रोड़ हबीबगंज और अब्दुल समद पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी आजाद नगर रामगढ़ बताया है। उनके कब्जे से अवैध मिश्रित कच्ची शराब कुल मात्रा करीब 17 लीटर शराब देशी अपमिश्रित व 200 ग्राम नौसादर,750 ग्राम युरिया बरामद की है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़े

हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से पेड़ में लगी आग, बड़ा हादसा टला

 फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : गुरुवार सुबह नो बजे के करीब रेलवे स्टेशन रोड नहर कोठी के समीप 11 हजार की हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर पेड़ पर गिर पड़ा। जिससे पेड़ की टहनियों में आग लग गई। पेड़ में आग लगने की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर फाइटर टीम ने आग पर काबू पाया।
स्टेशन रोड नहर कोठी के समीप 11 हजार की हाईटेंशन लाइन के तार निकल रहे हैं। यह तार वहां खड़े वक्षों के सहारे से जा रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह हाईटेशन लाइन का तार टूट कर पेड़ पर गिर पडा। जिससे पेड़ की कुछ टहनियों में आग लग गई। पेड़ आग से जलने लगा। उसको जलता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। क्योंकि पेड़ के नीचे कुछ बांस बल्लियों की दुकान थी। अगर आग बढ़ती तो बांस बल्लियों में लग जाती तो बिकराल रूप ले सकती थी। इससे लोगों में दहशत भी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पेड़ में आग को देख थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया और पेड़ के नीचे लगी हुई बांस बल्लियों को सुरक्षित बचा लिया।
यह भी पढ़े

अक्षय यादव की जीत के बाद जगह जगह हो रहा मिष्ठान वितरण

फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) : गुरुवार को विधानसभा सिरसागंज में श्यामवीर सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सिरसागंज के निवास पर श्रीनाथ देव यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हरीशंकर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, रामसेवक यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, राकेश यादव विशिष्ठ अतिथि हेमन्त प्रताप सिंह बघेल, चंद्रकांत यादव जिला प्रवक्ता सपा, सीताराम शर्मा, सरोज शर्मा, धर्मेन्द्र यादव, मंशाराम यादव, बॉबी यादव, जिलापंचायत सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अक्षय यादव की जीत पर सभी जोनल प्रभारी, सैक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, का फूलमाला व पट्टा डालकर स्वागत किया गया, और विधानसभा अध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव ने कहा कि आप सभी की कड़ी मेहनत ने समाजवादी पार्टी को जीत दिलाई है। जिसके कारण आपकी विधानसभा सिरसागंज सबसे बड़ी जीत से फिरोजाबाद लोकसभा जीते हैं। और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता के दम पर और बड़े नेताओं के निर्देशन से भारतवर्ष में तीसरे नम्बर की पार्टी समाजवादी बन गई है।
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर यादव जी ने पूर्व नेताओं की कही मेहनत और संघर्ष को याद किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव जी ने कहा कि और अधिक मेहनत करते तो बीस हजार वोट अधिक बढ़ सकता था और संगठन को अधिक परिश्रम करने की जरूरत है।
चंद्रकांत यादव जिला प्रवक्ता ने कहा लोकसभा फिरोजाबाद में विधानसभा सिरसागंज में अक्षय यादव सांसद जी को सम्मान जनक जीत दिलाकर जिले में प्रथम स्थान रहा है, इसके लिए हम सभी सिरसागंज के विधानसभा अध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव व सभी जोनल प्रभारी सैक्टर, बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की पूरे जिले में सराहना हो रही है। विशेषकर अक्षय यादव की कड़ी मेहनत एवं प्रो रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सांसद के दिशा निर्देशन से हम सभी कार्यकर्तागण ने विधानसभा सिरसागंज में अधिक मतों से लोकसभा फिरोजाबाद में जीत हासिल की है. और इसी उपलक्ष में कार्यकर्ता को मिष्ठान वितरण कर जीत का हर्ष व्यक्त किया है।
इस अवसर पर मेजर शेर सिंह यादव, शान्ती यादव, संतोष गरीबा,ओमप्रकाश राजपूत, केके यादव, सुभाष यादव, देवेन्द्र यादव, कायम सिंह, जान मौहम्मद, उज्जवल प्रताप कठेरिया, अमरदीप सिंह चौहान, अभिषेक वर्मा, देवेन्द्र सिंह, अनिल कुमार बंटी, सुरेन्द्र यादव, हरवंश, विकास यादव, वीरू बघेल, कृपाल सिंह जाटव, हेमन्त यादव, अखिलेश भारती, अर्पित जादौन, डॉ आरसी यादव, विपिन यादव, सोनू वघेल, अन्य आदि लोग उपस्थित रहे।
न्यूज़ को अभी शेयर करें

Leave a Comment