फर्रुखाबाद
गंगा नहाने माँ के साथ आया बालक डूब गया| जिससे चीखपुकार मच गयी| पुलिस मौके पर पंहुची और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है|
पंजाब के सुरेन्द्र लुधियाना भवन माजरा निवासी पूनम पत्नी रामजी लाल अपने 7 वर्षीय बालक हरदेव् के साथ पांचाल घाट पर गंगा नहाने आयीं थी| उसी दौरान अचानक बालक हरदेव डूब गया | उसके डूबने से हड़कंप मच गया | गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन फिलहाल खबर लिखे जानें तक उसका पता नही चला| बालक की माँ पूनम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/img-20240720-wa0016677966735906293124.jpg)