फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर निःशुल्क विज्ञान कैम्प के पंद्रहवें दिवस पर जन जागरूकता के लिए अंधविश्वास पर एक स्लोगन प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
इस दौरान अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस कैम्प में विज्ञान के चमत्कारों के माध्यम से अंधविश्वास को दूर करने के विषय के साथ विज्ञान के प्रयोग एवं अन्य क्रियाकलाप भी किए जा रहे है। कैम्प के पंद्रहवें दिवस पर स्लोगन प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने अंधविश्वास पर विभिन्न जन जागरूकता संदेश प्रदान करते हुए स्लोगन जैसे- अंधविश्वास को हटाते चलो, जीवन को आगे बढ़ाते चलो, अंधविश्वास को दूर करो, जीवन को खुशहाल करो, ना होगा अब अंधविश्वास, जब होगा विज्ञान पर विश्वास, जीवन में शान्ति चाहिए, तो अंधविश्वास को दूर करने की क्रान्ति चाहिए, सभ्य समाज से दूर करो, अंधविश्वास तुम दूर करो, अपने रास्ते से क्यों हटते हो, अंधविश्वास को क्यों अपनाते हो, अंधविश्वास को क्यों अपनाते हो, अपने को कमजोर क्यों समझते हो, अंधविश्वास से नाता तोड़ो, विज्ञान से नाता जोड़ो आदि प्रदर्शित किए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कु पायल कश्यप, रोशनी, करिश्मा, उपासना सिंह, गोसिया फारूकी, तान्या माथुर, साक्षी यादव, निशा कुमारी, वर्षा, खुशी, सारिका, अंजली, पूजा, शिवानी, प्रीती, मोहित सिंह, सोनवीर, ब्रजमोहन, आर्यन प्रताप सिंह, कृष्णा, अनुज कश्यप, मनीष कुमार, शिवांशु कुशवाह, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
जिलाधिकारी ने मदावली गौशाला का किया औचक निरीक्षण
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान): शुक्रवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा वृहद गौ आश्रय केन्द्र मदावली का औचक निरीक्षण किया गया। अभी हाल ही में मदावली में बीमारी के कारण गायों की मृत्यु होने की सूचना पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए एनजीओ संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी और तब से गौ आश्रय केंद्र संचालन का कार्य ग्राम्य विकास विभाग एवं पशु विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय वृहद गौ आश्रय केन्द्र मदावली में 580 गौवंश संरक्षित है जिसमें 182 नर तथा 398 मादा गौवंश संरक्षित है। समस्त नर तथा मादा गौवंशों के लिए अलग अलग शेड बने है तथा उन्हें पृथक-पृथक रखा जा रहा है। निरीक्षण के समय गौ आश्रय केन्द्र की नाद में गौवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध पाया गया। किन्तु हरा चारा कम होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को कडे निर्देश निर्गत किये गये है कि इन्हें समय समय पर हरा चारा व दाना भी दिया जाय। निरीक्षण के समय स्टोक में 240 कुन्तल भूसा, 2 कुन्तल दाना उपलब्ध पाया गया। साफ सफाई के सम्बन्ध कड़े निर्देश निर्गत किये गये कि केयरटेकरों द्वारा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये।
पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रत्येक दिन गौशाला का भ्रमण कर गौवंशों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाये समय से दी जायें। संरक्षित गौवंशों के पीने वाली पानी की टंकी के ऊपर टीन शेड न होने के कारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि पीने की पानी के टंकी के ऊपर शेड का निर्माण खण्ड विकास अधिकारी शीघ्र बनाया जाना सुनिश्चित करें। पीने के पानी की टंकी के आस-पास के गढ्ढों को समतल कराया जाए एवं गौशाला को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाए। गौशाला के शेड की शीट जगह-जगह टूटी है, तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी टूंडला को दिए गए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी टूंडला, पशु चिकित्साधिकारी टूंडला, व खण्ड विकास अधिकारी निरीक्षण के समय उपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदय फिरोजाबाद द्वारा समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया गया है सभी अधिकारीगण गौशाला का निरीक्षण कर गौशाला में पाई जाने वाली कमियों का तत्काल सुधार कराएं।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240607-WA0085-1-300x156.jpg)
यह भी पढ़े
विज्ञान कैम्प में विद्यार्थियों ने भारतीय वैज्ञानिकों की जीवनी को जाना
फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर निःशुल्क विज्ञान कैम्प के तेरहवें दिवस पर भारतीय वैज्ञानिकों की जीवनी एवं खोजों की जानकारी के विषय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस कैम्प में विज्ञान के चमत्कारों के माध्यम से अंधविश्वास को दूर करने के विषय के साथ विज्ञान के प्रयोग एवं अन्य क्रियाकलाप भी किए जा रहे है।
कैम्प के तेरहवें दिवस पर भारतीय वैज्ञानिक जैसे सर सी वी रमन, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, बीरबल साहनी, शान्ति स्वरूप भटनागर, मेघनाद साहा, हर गोविंद खुराना, जगदीश चन्द्र बोस, जानकी अम्माल, सलीम अली, श्रीनिवासन रामानुजन, सतेन्द्र नाथ बोस, होमी जहांगीर भाभा, उपेन्द्र नाथ ब्रह्मचारी, विश्वेश्वरैया आदि की जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए अविस्मरणीय योगदान की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने भारतीय वैज्ञानिकों से प्रेरित होकर उनके बताए गए पथ पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कु उपासना सिंह, सारिका, करिश्मा, पायल कश्यप, गोसिया फारूकी, साक्षी यादव, तान्या माथुर, रोशनी, शिवानी, प्रीती, पूजा, अंजली, अनुज कश्यप, सुशांत, मोहित सिंह, शिवांशु कुशवाह, नीरज कुमार, आर्यन प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
पौध रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : एफएस विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौध रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.दिलीप यादव ने अतिथियों के साथ किया। इस दौरान विश्वविद्यालय स्टाफ ने मिलकर 251 पौध रोपित की।
कार्यक्रम के दौरान कुलाधिपति डॉ.दिलीप यादव ने कहा कि अपने जीवन में अधिक पौधे लगाने चाहिये, ताकि आने वाली पीढी को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान कुलपति डॉ.संजीव भारद्वाज ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया। विश्वविद्यालय स्टाफ को विश्व विद्यालय परिसर को प्रदूषण मुक्त तथा आस पास के स्थान को हरा भरा रखने के लिए शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रति कुलाधिपति डॉ योगेश यादव, डॉ राहुल यादव, डॉ नितिन यादव तथा विश्वविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र- छात्राऐ उपस्थित रहे।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240607-WA0075-1-300x200.jpg)
]