फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) : आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में नीट की परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में तथा लाखों परीक्षार्थियों को न्याय दिलाने के लिए दबरई स्थित जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने हाथ में तख्तियां लेकर नारे लगाए कि सरकार मस्त छात्र त्रस्त, नीट परीक्षा की धांधली की सीबीआई जांच हो, नीट परीक्षा की धांधली में लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद करने वालो को गिरफ्तार करो, नीट परीक्षा की धांधली का मोदी सरकार जवाब दो।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया की नीट 2024 का परिणाम 4 जून 2024 को जारी हुआ था जिसमें कई अनियमितताएं जाहिर हुई। पेपर लीक का आरोप भी अभ्यर्थियों द्वारा लगाया गया। परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियां, कदाचार और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और हरियाणा में नीट परीक्षा में संबंधित भ्रष्टाचार के लिए कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। उन्होंने बताया कि अभिभावकों के लाखों रुपए बर्बाद हुए हैं जिस कारण कई छात्र अवसाद में हैं और कइयों ने तो आत्महत्या कर ली है, क्योंकि नीट मेडिकल की परीक्षा है जिससे ईश्वर का स्वरूप चिकित्सकों का निर्माण होता है। कांग्रेसी मांग करते हैं कि इन सभी धांधली की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें।
इस दौरान दौरान मनोज भटेले, मुकेश गॉड, चंद्रकांत यादव, राम शंकर राजोरिया, वकार खालिक, लाला राइन गांधी, मानसिंह दिवाकर, विजय शर्मा, अमर सिंह,जगदीश वाल्मीकि,अनिल जाटव, खजांची दिवाकर, विपिन धारिया, फहीम,अवनीश यादव, सुभाष लोधी, विकास दिवाकर,राजेश दिवाकर आदि लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े
दो निरीक्षक एवं 18 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने दो थाना के प्रभारी निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। नए आदेश के तहत थाना नारखी में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय को थाना सिरसागंज का कार्यभार दिया गया है। जबकि सिरसागंज में तैनात प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह को नारखी थाना का प्रभारी बनाया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेशों के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी पर तैनात 18 उपनिरीक्षक एवं एक आरक्षी को भी अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।
यह भी पढ़े
स्वस्थ जीवन के लिए योग का नियमित अभ्यास आवश्यक-प्रो प्रमोद कुमार सीरौठिया
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240621_183857-300x163.jpg)
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान): जनपद में एसआरके पीजी कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को योग महोत्सव का अयोजन किया गया। महाविद्यालय प्रांगण में योग हेतु समुचित व्यवस्थाओं के बीच प्राचार्य प्रोफ़ेसर प्रमोद कुमार सीरौठिया ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित कर योग महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस दौरान योगाचार्य दुर्योधन राणा ने उपस्थित सभी शिक्षक, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को योग के विभिन्न आसन सिखाए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार सीरौठिया ने कहा कि योग एक ऐसा विज्ञान है जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को भी बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है, जो हमारे जीवन की नींव है। यह दिन खासतौर से योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। तनाव से राहत और वजन प्रबंधन से लेकर आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योग अत्यन्त महत्वपूर्ण है। प्राचार्य ने कहा कि योग भारत की देन है जिसे आज दुनिया के 175 से अधिक देशों ने जनरल असेम्बली के द्वारा स्वीकार किया जा चुका है। इस प्रकार योग का प्रचलन पूरी दुनियों में बढ़ रहा है।
इस अवसर पर प्रोफ़ेसर रवि महेश्वरी, सुबोध कुमार, व्योमेश यादव, पंकज भारद्वाज, डॉ उदारता, प्रो अमर प्रकाश, प्रो प्रभाष्कर राय, प्रो प्रशान्त अग्रवाल, प्रो एमके अग्रवाल, प्रो एचपी मालोनिया, डॉ एनके लवानिया, पवन तैनगुरिया, डॉ आलोक सिकरवार, ब्रजेन्द्र कुमार मिश्रा, नित्य प्रकाश सिंह, डॉ अखिलेश कुमार, सुखवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240621_183741-300x113.jpg)
यह भी पढ़े
बीरी सिंह इंटर कॉलेज में हुआ योग समारोह का आयोजन
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240621-WA0036-300x158.jpg)
फिरोजाबाद।टूंडला (जावेद अली): ज़िले के ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज में 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिससे लोगो में लोगों में स्फूर्ति नई ऊर्जा का उत्सर्जन हो सके जिससे उनका शरीर स्वस्थ हो और तन मन में एक नई ऊर्जा का संचार हो इसलिए दुनिया 21 जून को योग दिवस के रूप में पहचानने लगी है। योग अनादिकाल से मानवजाति में का मुख्य रूप से विद्यमान है, पर दुनिया में योग को नई पहचान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में शुरुआत नरेंद्र मोदी ने 2014 में की उसके बाद हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
वहीं योग दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से उप जिला अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह , प्रांत संपर्क प्रमुख क्रीड़ा भारती सीताराम एडवोकेट, जिला अध्यक्ष भाजपा उदय प्रताप सिंह, चेयरमेन भवर सिंह ठेकेदार, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता वृंदावन लाल गुप्ता, दीपक चौधरी, आकाश शर्मा,क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र सचिन जैन ,उपेंद्र सिंह जादौन जिला अध्यक्ष क्रीड़ा भारती, सुरेंद्र सिंह नोहवर प्रांत एकलव्य प्रतिभा प्रमुख, मोहन बिहारी सक्सेना पतंजलि योग प्रमुख, छत्रपाल शुक्ला , मुकेश कौशिक, हनी जादौन, विष्णु तिवारी, विनोद सिंह, आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
योग से ही संभव है निरोगी काया-भानू प्रताप सिंह
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240621-WA0035-300x188.jpg)
फिरोजाबाद। टूंडला (जावेद अली): शुक्रवार को श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा में शिक्षकों संग राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कर योग क्रियाओ के महत्व को समझा।
इस दौरान प्रबंधक भुवनेंद्र प्रताप सिंह ने योग कराते हुए कहा कि स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए नियमित रूप से योगासन जरूरी है। आज योग विश्व मंच पर पूर्णरूपेण स्थापित हो गया है।
वहीं प्रधानाचार्य अनीता यादव ने कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल धरोहर है। जिसके द्वारा हमारा मन एवं शरीर स्वस्थ एवं तरोताजा बना रहता है। योग व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए बहुत आवश्यक है। योग हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सतर्क और आध्यात्मिक रूप से जागरूक रहने में मदद करता है। योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है। भूख और पाचन को बढ़ाता है।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी एडल सिंह, सुखवीर सिंह, मनोज कुमार, तेज प्रकाश, जय ललिता, रामेश्वर प्रसाद, रेणु सोलंकी, ज्योति पचौरी, पूनम ढाकरे आदि उपस्थित रहे।