![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240725_200851-300x198.jpg)
फिरोजाबाद। ब्यूरो चीफ (रीना खान) गुरुवार को जिलाधिकारी ने रपड़ी इको टूरिज्म पार्क का किया निरीक्षण, यहां की आधारभूत संरचनाओं को और मजबूत करने की बात कही। इस दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के गांव रपड़ी में यमुना किनारे इको टूरिज्म पार्क की स्थापना की गई है, जनपद में स्थित यह स्थल सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बिंदु है, इसलिए शासन -प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है, इस स्थल को जनपद के पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाए।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240725_200903-300x183.jpg)
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने इस स्थान का आज गुरुवार को भ्रमण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि यहां पर सोलर लाइटों का प्रयोग किया जाए पार्क में साफ-सफाई का समुचित व्यवस्थाएं की जाएं। इसके अलावा यहां पर और क्या-क्या नई चीज शामिल की जा सकती है, इस पर भी गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां पर सड़क पूरी तरह से अच्छी हो, पानी के निकासी ड्रेनेज सिस्टम की यहां पर उत्तम व्यवस्था हो, सैलानियों के लिए नौकायन हेतु अतिरिक्त नाव की व्यवस्था की जाए, क्योंकि यहां पर अभी एक ही नौका है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यहां पर सोलर लाइट जगह-जगह लगे हो, जिससे सैलानियों को यहां पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो, इसका प्रचार-प्रसार ज्यादा से ज्यादा कराया जाए, जिससे लोगों को इसके बारे में जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि यहां पर एक इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जाए उन्होंने यह भी कहा कि यहां पर इस पार्क से संबंधित एक शॉवनियर शॉप बनाई जाए जिससे यहां से लोग इस पार्क के संबंध में जानकारी की प्राप्त कर सकें।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240725_200921-300x171.jpg)
यह भी पढ़े
सीडीओ दीक्षा जैन का हुआ भव्य विदाई समारोह
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन का विकास भवन सभागार में विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। विदाई समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किए गए विकास संबंधी कार्यों की सराहना की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी दिए हुए कार्य को समय से निर्वाण करती थी एवं किसी भी कार्य को लंबित नहीं छोड़ती थी। जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी को मूमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर विदाई समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम मदन राम, अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सहित सभी विकास भवन के अधिकारियों -कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240725-WA0031-300x135.jpg)
यह भी पढ़े
सीएनजी कार में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240725_200110-300x158.jpg)
फिरोजाबाद टूंडला। (जावेद अली) गुरुवार को आरपीएफ बैरिक के पास रेलवे कालोनी में एक ईको कार में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया है।
आपको बता दें कि कुतुकपुर जारखी के दुर्गेश की ईको कार को तीन दिन पहले टूंडला लाइनपार रहने वाले तेजसिंह किराए पर लगाए थे। वह आज गुरुवार को सवारी छोड़कर घर वापस जा रहे थे तभी अचानक गाड़ी आरपीएफ बैरिक रेलवे कॉलोनी के पास बंद हो गई उन्होंने गाड़ी को सही करने के लिए मिस्त्री को बुलाया मिस्त्री गाड़ी सही कर रहा था कि अचानक उसमें शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया है। जब तक गाड़ी 75% तक जलकर राख हो चुकी थी।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240725_200050-300x166.jpg)
यह भी पढ़े
कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली विशाल रैली
फिरोजाबाद टूंडला। (जावेद अली) गुरुवार को नगर में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल रैली का आयोजन एनसीसी कैडेटों द्वारा किया गया।जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद समेत भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम ने रैली के दौरान बताया कि हमारे देश के वीर जवानों ने आज के दिन कारगिल की चोटी पर विजय पताका फहराया था। इसी उपलक्ष्य में आज के दिन इस रैली का आयोजन एनसीसी कैडेटों के द्वारा किया गया है। पूरे देश में इसी तरह के कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा आज के दिन किए जा रहे है। रैली दीपा के चौराहे से शुरू होकर मेन बाजार होते हुए भारत माता चौक पहुंची, भारत माता चौक पर ही रैली का समापन हुआ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा उदय प्रताप सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240725_195850-300x211.jpg)
यह भी पढ़े
रामसेवक यादव बने उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष
शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के सदस्यों का चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रामसेवक यादव को प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद का जिलाध्यक्ष चुना गया। उदयवीर सिंह को उपाध्यक्ष, रघुवीर सिंह को महामंत्री, खेतपाल सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक राजाराम यादव ने की।
इस अवसर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय और विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ जितेन्द्र सिंह यादव, परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, उपाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री गुलाब चन्द्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शोभाराम यादव, जिलाध्यक्ष आगरा बनवारी लाल राजपूत, अध्यक्ष इटावा लज्जाराम पाल, अध्यक्ष मैनपुरी रामबहादुर यादव, संरक्षक राजेन्द्र सिंह, जगदीश सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, डायरेक्टर रजनी यादव, शिक्षक संघ फिरोजाबाद डॉ शौर्यदेव मणि, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240725-WA0022-300x150.jpg)
यह भी पढ़े
ग्रामीणों ने राशन डीलर पर लगाया कालाबाजारी का आरोप
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) शिकोहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत बदनपुर कर्खा के ग्रामीण एकत्रित होकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपते हुए राशन डीलर पर फर्जी राशनकार्ड के माध्यम से राशन की कालाबाजारी किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित दिए शिकायती पत्र में कहा कि राशन डीलर सुनीता देवी की राशन की दुकान का संचालन उनके पुत्र पवन कुमार करते है। ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जी राशन कार्ड को बनाकर राशन सामग्री की कालाबाजारी करते हैं। उनका कहना है कि राशन दुकानदार के द्वारा परिवारों के सापेक्ष अधिक राशनकार्ड बना लिए हैं। अधिकांश राशन कार्ड डीलर के पास ही रखे रहते हैं। राशन डीलर की मनमानी के कारण हम गरीब तबके के लोगों को उज्ज्वला योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
राशनकार्ड धारक राशन सामग्री लेने को जाते हैं तो राशन डीलर सभी को यह कहकर लौटा देते हैं कि यह कार्ड हमारे पास ही रहेंगे। नाबालिग लड़कियों तक के कार्ड बनवा लिए हैं। उन्होंने इसकी जांच कराके गलत ढंग से बनाए कार्ड निरस्त करने एवं राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मांग करने वालों में प्रेम किशोर यादव एडवोकेट, रामनरेश यादव, मनोज कुमार, गिरेंद्र सिंह, रामकुमार, विनोद कुमार, वीरभान सिंह, रामखिलाड़ी, फौरन सिंह, दिनेशचंद्र, कालीचरन, सोपालीराम, सोबरन सिंह, रामसेवक, संजय कुमार, महेश बाबू शामिल थे।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240724_172259-300x166.jpg)