फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार): पालीवाल महाविद्यालय शिकोहाबाद के जंतु विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं इंडियन अकैडमी साइंस एंड टेक्नोलॉजी समिति के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार का उद्देश्य योग की बढ़ती हुई आवश्यकता को जनमानस के बीच पहुंचने के लिए किया गया जिसमें देश तथा विदेश के अंतर्राष्ट्रीय योग विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किये। मां सरस्वती के नामोच्चारण के साथ सर्वप्रथम वेबीनार के आयोजन सचिव डॉ एमपी सिंह ने बताया कि यह दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है जो 21 जून 2024 को मनाया जा रहा है l इसी के उपलक्ष में यह वेबीनार आयोजित की गई है ताकि हम योग की आवश्यकता को जन-जन के बीच पहुंच सके l इससे पूर्व 14 जून से 20 जून तक 7 दिन का अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का भी आयोजन विभाग द्वारा किया जा चुका है। आज योग के रूप में भारत की पहचान बनी हुई है और यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी योग की तरफ अट्रेक्ट हो रहे हैं। डॉक्टर सिंह ने बताया कि इस वर्ष की थीम योगा फॉर वूमेन एंपावरमेंट है। प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार ने सभी योग विशेषज्ञों का स्वागत किया एवं उनके इस योगदान की सराहना भी की।
प्रथम अंतरराष्ट्रीय वक्ता के रूप में श्रीलंका की कुमारी मदारा ने योग के विभिन्न पहलुओं और उनके फायदे को बताया उन्होंने यह भी कहा कि चीनी एक विशेष प्रकार की मार्शल आर्ट ताई को फॉलो करते हैं परंतु बेबी योग की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं और अपनी मार्शल आर्ट को ज्यादा प्रेफरेंस नहीं देते इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में आज योग अपनी पहचान बन चुका है। केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा महेंद्रगढ़ के योगा एक्सपर्ट डॉ अजय पाल जी ने बताया कि योग प्राचीन काल से ही हमारे यहां की धरोहर है और गार्गी, रेचल तथा इंदिरा देवी जैसी योगिनियों ने योग को महिलाओं के लिए बढ़ावा दिया है l मथुरा के किशोरी रमन महिला महाविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ बबीता गौतम ने योग के बारे में अपने व्याख्यान के दौरान कहा कि योग से शक्ति का प्रादुर्भाव होता है। महिलाओं की कई सारी बीमारियां योग करने से खत्म हो जाती हैं, सकारात्मकता है आती है और फिटनेस बनी रहती है।
हेमती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से प्रेरणा त्यागी, इशांत चौहान, श्रीलंका से रसांगी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों ने भी योग के महत्व को बताया। डॉ टी एच नकवी ने सभी का धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़े
टूंडला नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की निकली शोभायात्रा
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240624-WA0042-1-300x200.jpg)
फिरोजाबाद।टूंडला (जावेद अली) : नगर में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप शोभायात्रा में पधारे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का समापन समारोह में शोभायात्रा समिति के पदाधिकारी के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नगर अध्यक्ष कृष्ण हरेंद्र पाल सिंह परमार के निवास पर जलपान किया ।
इस दौरान परिवहन मंत्री संबोधित करते हुए कहां कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप द्वारा भारत में मुगलों को अपनी वीरता से भयभीत कर दिया था उन्होंने सनातन संस्कृति और धर्म की रक्षा हेतु अनेकों बार दुश्मनों की सेनाओं को नेस्तनाबूत कर दिया था। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों के द्वारा समाज में एकजुटता और सौहार्द का माहौल बनता है तथा हर वर्ग के लोगों द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन समय पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में तन मन धन से सभी लोगों के साथ हैं।
इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के नगर अध्यक्ष कृष्ण हरेन्द्र पाल सिंह परमार,शोभायात्रा के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, दुष्यंत जादौन, लोकेश जादौन, एड, शेलेन्द्र प्रताप सिंह,रुस्तम सिंह, हनी जादौन, भूरी सिंह, विजय जादौन, रवि चौहान, उपेन्द्र जादौन, सोनू चौहान,भूपेंद्र सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, शुभम राना, योगेंद्र सिंह सिसौदिया, डा मोहन सिंह जादौन,हर्ष वर्धन सिंह परमार, दृजेंद्र विक्रम सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, सहित अनेकों क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
भागवत कथा सुनने से परीक्षित को मिली श्राप से मुक्ति
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240624-WA0043-300x135.jpg)
फिरोजाबाद टूंडला (जावेद अली) : तहसील क्षेत्र के ग्राम बसई स्थित श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। कथा वाचक कार्ष्णि बालयोगी ब्रह्मानंद ने मृत्यु के रहस्य से पर्दा उठाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को राजा परीक्षित की कथा सुनाई।
उन्होंने कहा कि संसार में जो भी जीव आता है। उसे संसार छोड़कर अवश्य जाना पड़ता है। आवागमन ही संसार की रीत है। जिस प्रकार जीवन जिया जाता है, उसी प्रकार मृत्यु को सुधारना आवश्यक है। इसे सत्संग और भगवान किस शरण में जाकर ही सुधारा जा सकता है। ताकि जीवात्मा मुक्त होकर परमात्मा के चरणों को प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनाते हुए शुकदेव को छह दिन बीत गए। और उनकी मृत्यु में एक दिन शेष रह गया। राजा ओ शोक और मृत्यु का भय कम नहीं हुआ तब शुकदेव ने राजा को एक कथा सुनाई। राजा परीक्षित ने मृत्यु के भय को भुलाते हुए मानसिक रूप से निर्वाण की तैयारी कर ली और अंतिम दिन तक कथा को श्रवण किया।
उन्होंने बताया कि शिक्षा ग्रहण करने के
बाद परीक्षित ने बैठकर ध्यान लगाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उस काल के
प्रचलित नाग वंश तक्षक का एक नाग ब्राह्मण की वेशभूषा में उनके नजदीक
आया। उन्होंने परीक्षित को काट खाया और इससे परीक्षित की मौत हो गई।
यह भी पढ़े
ग्राहक बनकर आया व्यक्ति 70 ग्राम सोना लेकर हुआ फरार
फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : ग्राहक बन कर आए बाइक सवार दो लोगों ने दुकान में रखे आभूषणों की पुड़िया में से एक पुड़िया (70 ग्राम) की पार कर ली। इसके बाद वह बाइक पर बैठ कर चले गए जब दोनों लोग चले गये तब सोने के आभूषणों की एक पुड़िया नहीं दिखी तो हैरान रह गये। जब सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उक्त पुड़िया को चोरी कर छुपाते हुए युवक कैद हो गया। पीड़ित सुनार ने थाने में तहरीर दी है।
मामला थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी चौकी क्षेत्र का है। सब्जी मेंडी में न्यू गोयल ज्वैलर्स के नाम से सर्राफ की दुकान है। सोमवार सुबह बाइक सवार दो लोग नगर की कई दुकानों पर घूमे, लेकिन उनकी कहीं बात नहीं बन सकी। इसके बाद यह दोनों लोग अपनी बाइक को लेकर सब्जी मंडी के अंदर बनी न्यू गोयल ज्वैलर्स के यहां पहुंचे। यहां ज्वैलर्स का छोटा भाई बैठा हुआ था। दोनों टप्पेबाजों ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। इसी दौरान उससे कुछ आभूषण दिखाने के लिए कहा। उसने आभूषण की पुडियां दिखाई, जिनमें से एक पुड़िया उक्त लोगों ने अपनी जेब में रख ली और फिर कुछ देर बाद बहाना बना कर चल दिए। जब वह दुकान से बाहर निकल गये तब दुकान स्वामी शोभित गोयल पहुंचे और उन्होंने देखा तो आभूषणों की पुड़िया में से एक पुड़िया गायब है। जिसमें 70 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे। जानकारी होने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये। जिसमें दुकान में बैठा एक मोटा सा व्यक्ति पुड़िया को उठाते और अपनी जेब में छुपाते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से उनका फोटो और वीडियो निकाल लिया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अन्य स्वर्णकारों को दी। लगभग 6 लोग एकत्रित होकर थाना पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना की जानकारी होते ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि एक स्वर्णकार के यहां टप्पेबाजी की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।