![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240430-WA0033-300x135.jpg)
फिरोजाबाद।
(ब्यूरो रिपोर्ट रीना खान) : लोकसभा चुनाव के मतदान से चंद दिन पहले बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी और भाजपा के पार्षद ने सपा का दामन थाम लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है।
टिकट देने के बाद टिकट काटने से नाराज बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र जैन सोली ने सपा का दामन थाम लिया। मतदान से छह दिन पहले उन्होंने सपा प्रत्याशी अक्षय यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के सामने सपा में आस्था व्यक्त करते हुए सपा के लिए प्रचार करने की घोषणा की है।
टिकट देने के बाद टिकट काटने से नाराज बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र जैन सोली ने सपा का दामन थाम लिया। मतदान से छह दिन पहले उन्होंने सपा प्रत्याशी अक्षय यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के सामने सपा में आस्था व्यक्त करते हुए सपा के लिए प्रचार करने की घोषणा की है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद ही बसपा ने मेरा टिकिट काटकर किसी और को दे दिया। इससे सीधा मतलब भाजपा के इसारे पर ही मेरा टिकिट काटा गया है। उन्होंने जनता जनार्दन से सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को सात मई को वोट देने का आवाहन किया।
वही भाजपा के पार्षद मनोज शंखवार ने भी बीजेपी से मोहभंग होकर सपा में सदस्य हासिल कर ली। बता दें वह दो बार भाजपा से पार्षद हैं। पार्षद मनोज शंखवार ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अक्षय यादव के लिए वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो पार्टी मेरे समाज का सम्मान करेगी मैं उसी संगठन में रहूंगा और सपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने शंखवार समाज को सम्मान देने का काम किया है।
*80 में से 77 सीट इस बार सपा के खाते में -प्रो रामगोपाल*
वहीं इस दौरान सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने कहा कि इस बार सपा 80 में से 77 सीट उत्तर प्रदेश में जितने का काम करेगी। और जो भी हमारे साथ पीडीए की लड़ाई में आगे बढ़ कर साथ दे रहा है उसका पूरा सम्मान करने का काम हम करेंगे और आज ये दोनों लोग पार्टी में शामिल हुए हैं इनको पूरा सम्मान मिलेगा।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी डाॅ दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, संतोष यादव, पीएस यादव, सुकेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, जागमोहन यादव, मोहित राठौर, केवी यादव, कमलेश यादव के अलावा सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।