जनसभा को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल और रामगोपाल करेंगे संबोधित

 फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : लोकसभा के तृतीय चरण के मतदान के प्रचार प्रसार के लिए मात्र अब तीन दिन शेष रह गये हैं। सभी पार्टियां अपना एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। चार मई को इंडिया गठबंधन की एक विशाल जन सभा बिल्टीगढ़ चौराहा पर होगी। जिसकी तैयारियों में इंडिया गठबंधन पूरी तरह से लगा हुआ है। सूत्रों की मानें तो सभा को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और प्रो रामगोपाल यादव संबोधन करेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभा को सफल बनाने के लिए क्षेत्र का दौरा किया और बड़ी संख्या में सभा में पहुंचने की अपील की।
बताते चलें इंडिया गठबंधन से लोकसभा सीट फिरोजाबाद समाजवादी पार्टी के पाले में आई है। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अक्षय यादव पूर्व सांसद मैदान में हैं। उनके प्रचार प्रसार के लिए पार्टी और गठबंधन के पदाधिकारी जान से लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार को जहां पूर्व सांसद अक्षय यादव और पार्टी के पदाधिकारी सभा को सफल बनाने की रणनीति में लगे रहे, वहीं कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों से सभा में पहुंच कर समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और सांसद रामगोपाल यादव को सुनने के लिए पहुंचने की अपील की।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सीटू के नेतृत्व में सपा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी डॉ.दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, डॉ. मनोज यादव, अब्दुल वाहिद, उपेंद्र यादव लल्ला, सोनवीर प्रधान, अनिल यादव, शिवा यादव,  के वी यादव, प्रोफेसर अजब सिंह यादव नीरू यादव, पवन यादव , संजय यादव, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कई दर्जन गावों का दौरा कर वोट मांगे। वहीं गठबंधन के साथी कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मुकेश गौड, चंद्रकांत यादव, शशि शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भी जनसंपर्क कर वोट मांगे।
न्यूज़ को अभी शेयर करें

Leave a Comment