फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) : शनिवार को सुभाष मार्केट बस स्टेंड के समीप नाॅन रोटी विक्रेता के साथ गांधी पार्क चौकी इंचार्ज द्वारा अभ्रदता किये जाने पर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने घटना स्थल पर ही धरना प्रदर्शन कर चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की है। साथ ही एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा है।
थाना दक्षिण देवनगर निवासी दीपक गुप्ता रोडबेज बस स्टेंड के सामने नाॅन रोटी की दुकान संचालित करते है। आरोप है कि गांधी पार्क चौकी इंचार्ज आएं और नाॅन रोटी विक्रेता के साथ अभद्रता करना शुरू कर दी। व्यापारी के साथ अभद्रता देखकर अन्य व्यापारी भी साथ आ गए। व्यापारियों ने घटना की जानकारी व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्वेश शर्मा को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को साथ लेकर सुभाष मार्केट में गांधी पार्क चौकी इंचार्ज की तानाशाही के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि व्यापारी दीपक गुप्ता के साथ गांधी पार्क चौकी इंचार्ज ने हर तरह ही अभद्रता की है। जिसको व्यापार मंडल बर्दाश्त नहीं करेगा। कुछ दिन पूर्व भी गांधी पार्क स्थित व्यापारी काले के साथ अभद्रता की गई थी। जिसकी जानकारी सीओ सिटी को दी गई थी। चौकी प्रभारी अपनी तानाशाही कार्यशैली को अपनाएं हुए है। इस दौरान व्यापारियों ने एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा को पूरे प्रकरण की जानकारी देकर एक लिखित शिकायती पत्र दिया है। जिसमें 72 घंटे के अंदर गांधी पार्क चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में रतीराम गुप्ता संरक्षक आगरा गेट बाजार समिति, रामबाबू झा महानगर महामंत्री, परशुराम लालवानी, पवन दीक्षित पूर्व सभासद, अर्जेश उपाध्याय, मुकेश शर्मा, नवीन उपाध्याय, विवेक कौशल, शांति स्वरूप, सतेंद्र राठौर, सतीश राठौर, शुभम राजपूत, आजाद पेंटर, आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/06/photo-1-11-300x156.jpg)
यह भी पढ़े
ठेकेदार और पार्षद ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) : शनिवार को आचार संहिता हटने के बाद जहां नगर निगम में विकास को लेकर रणनीति बननी चाहिए, वहीं अब नगर निगम के एक पार्षद और ठेकेदारों के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। शनिवार को नगर निगम पार्षद व ठेकेदारों ने शनिवार को एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सहायक नगर आयुक्त को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। सपा पार्षदों का संग उपसभापति ने देकर सभी को चौंका दिया। नगर निगम में काफी देर हंगामा व प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा।
नगर निगम पार्षद व ठेकेदार एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। पिछले दिनों सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें वार्ड 25 के पार्षद मुनेंद्र यादव पर कमीशन मांगने, अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त द्वारा पार्षद को नोटिस जारी का जवाब मांगा गया। वहीं पार्षद ने अभद्रता व भ्रष्टाचार के आरोपों के अधिकारियों से साक्ष्य मांगे थे। इसको लेकर पार्षद व ठेकेदारों के गतिरोध चल रहा था। शुक्रवार रात वार्ड 58 के पार्षद नफीस अंसारी के आवास पर सपा व भाजपा पार्षदों की बैठक हुई। इसमें पार्षदों द्वारा मुनेंद्र यादव पर लगाए आरोपों का विरोध किया था। शनिवार को पार्षद व ठेकेदारों के विरोध प्रदर्शन को लेकर सुबह से नगर निगम में गहमा-गहमी का माहौल रहा। नगर आयुक्त सहित कई अधिकारी दोपहर तक नगर निगम नहीं पहुंचे। वहीं कुछ अधिकारी अपने कार्यालय को छोड़ दूसरे कक्षों में बैठे रहे।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240616_172035-300x133.jpg)
दोपहर एक बजे उपसभापति श्याम सिंह यादव के नेतृत्व में पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र को ज्ञापन देकर ठेकेदारों द्वारा लगाए आरोपों की जांच व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि मामले की गंभीरता से जांच कराकर दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए, अन्यथा सभी पार्षद एकजुट होकर आंदोलन को बाध्य होंगे। इसके बाद ठेकेदारों ने नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पार्षद के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर मंगलवार से कामबंद हड़ताल की चेतावनी दी।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240616_172023-300x162.jpg)