सरकारी अस्पताल में लापरवाहीः गर्भवती महिला ने ई-रिक्शा में बच्चे को दिया जन्म

फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) : फिरोजाबाद। सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाने के लिए भले ही सरकार लाख प्रयास कर रही हो, लेकिन धरातल पर लापरवाही आज भी देखने को मिल रही है। शहर के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला और उसकी सास आधा घंटे तक मदद के लिए पुकारते रहे, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। उसके बाद महिला ने ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया।

थाना रामगढ़ क्षेत्र के महादेव नगर निवासी किरण देवी गर्भवती थीं। महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उसकी सास सीता देवी ई-रिक्शा द्वारा ही उसे महिला अस्पताल लेकर पहुंच गईं। काफी देर तक गेट पर मदद के लिए पुकारने के बाद भी कोई भी स्वास्थ्य कर्मी उनकी मदद के लिए नहीं आया। दर्द बढ़ने पर पीड़िता चीखती रही। यहां तक कि उसकी सास भी मदद के लिए पुकारती रही, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा। आधा घंटे तक गेट पर ही दर्द से करहाने के बाद महिला ने अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को ई-रिक्शा में जन्म दे दिया।
प्रसव के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला को भर्ती किया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती है। इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। इस लापरवाही को लेकर जब सीएमएस डॉ. नवीन जैन से वार्ता की गई, तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़े

पुलिस ने जुआ खेल रहे दस लोगों को किया गिरफ्तार

 फिरोजाबाद।बुधवार को थाना उत्तर प्रभारी उत्तर वैभव कुमार सिंह, एसओजी शैलेन्द्र कुमार के नेतृव में मौहल्ला सत्य नगर में एक मकान में छापा मारकर जुआ खेल रहे दस लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें वीनेश कुमार पुत्र सुनहरीराम निवासी टापा कलां, श्यामसिंह पुत्र सुगर सिंह सत्य नगर, भीमसेन पुत्र राजकुमार कुशवाह नगर, लखमीचन्द्र पुत्र लक्षमण सिंह नगला मिर्जा छोटा, सोनू पुत्र देवजीत सिंह कपावली, हरवीर सिंह पुत्र भूपसिंह निवासी भीकनपुर मेघपुर, मुकेश पुत्र ओमप्रकाश बघेल कालोनी, सुनील पुत्र महेश चन्द्र जलेसर रोड इन्द्रपुरी, सुनील पुत्र इनामसिंह निवासी संतोष नगर, रामगोपाल पुत्र अटल सिंह सत्य नगर थाना उत्तर को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से फड से 53 हजार 350, जामातलाशी 4800रू बरामद किए है।
यह भी पढ़े

कांग्रेसियों ने हाथरस में हुई घटना के मृतकों को दी श्रद्वाजलि

 फिरोजाबाद।बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मारे गये श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने हेतु कैंडिल जलाकर प्रार्थना की गई।

कांग्रेसियों ने सुभाष तिराहे स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के निकट एकत्रित होकर प्रार्थना सभा की। जिसमें ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से कामना की।
कार्यकर्ताओं ने केंडिल जलाकर दो मिनट का मौन धारण करण मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म सिंह यादव, मनोज भटेले, संत कुमार, खजांची दिवाकर, अनिल जाटव, राजेश दिवाकर, गुलशन शर्मा, विष्णु कुमार, मणि सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े

डीएम-एसएसपी ने धर्मगुरूओं एवं सभ्रांत नागरिकों के साथ की बैठक

फिरोजाबाद। जनपद में सावन माह में होने वाली कावड़ यात्रा एवं मोर्हरम के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में जिलाधिकारी ने धर्म गुरूओ एवं सभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर हर्षोल्लास के साथ त्यौहारो को मनाने का आहवान किया।

बुधवार को जिला पंचायत भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि हिंदुओ का सावन मास में महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दौरान कावड यात्रा निकलती है। भक्तजन गंगा जी से कावड लेकर भोले नाथ को जल अर्पित करते है। कावड यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी और उनका भव्य स्वागत भी होगा। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि कावड़ यात्रा को लेकर जनपद की पुलिस मुस्तैद रहेंगी। काबड़ मार्ग में काबाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किये जायेंगे।
वहीं मुस्लिम भाइयों का प्रमुख त्यौहार मोर्हरम भी है। मोर्हरम कमेटियां बनाकर त्यौहार को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।
बैठक में एडीएम विशु राजा, एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त अब्बास हसन नकबी, जिला मोर्हरम कमेटी के सूफी गुलाम समदानी मियां, शिया कमेटी के अध्यक्ष मंसूर रिजवी, करबला कमेटी के हिकमत उल्लाह खां, ताजिया कमेटी, कावडियों आयोजक मौजूद रहे।
न्यूज़ को अभी शेयर करें

Leave a Comment