पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

 फिरोजाबाद। मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पुरानी पेंशन को लेकर किया गया। आज फिरोजाबाद के ज्यादातर सरकारी दफ्तरों में कामकाज अवरुद्ध रहा। नई पेंशन योजना नीति का विरोध पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की गई। कई वर्षो से पेंशन की मांग कर रहे राज्य कर्मचारियों ने आज फिरोजाबाद के विकास भवन परिसर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने दिया धरना।
बताते चलें मगंलवार को ज़िला मुख्यालय विकास भवन परिसर के बाहर पुरानी पेंशन को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सभी कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन को लेकर एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर मांग की। सभी विभागों द्वारा नारा लगाते हुए कहा कर्मचारी एकता जिंदाबाद। इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने बारी बारी अपनी बात रखी। इस दौरान धरना दे रहे कर्मचारी बोले विधायक, सांसद की पेंशन जारी तो फिर हम कर्मचारियों को पेंशन क्यों नहीं। कही वर्षो से चली आ रही पुरानी पेंशन की मांग हम कर्मचारियों की जारी रहेंगी। कर्मचारियों ने बताया कि पेंशन व्यवस्था हम कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है, हम सरकार से मांग करते हैं की नई पेंशन व्यवस्था के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की घोषणा करने का कष्ट करें जिससे आजीवन समाज को सब कुछ न्यौछावर करने वाले कर्मचारी एवं शिक्षक समाज बुढ़ापे के समय किसी पर बोझ बन सके।
वहीं धरना दे रहे कर्मचारी जिले के विभिन्न ब्लॉक, तहसील से पहुंचे और धरने में अपनी सहभागिता निभाते नजर आए।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र बघेल, नरेंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मुसदक हुसैन, प्रेम प्रकाश कुशवाह, महामंत्री जितेंद्र कुमार यादव, रजनीश कुमार, प्रदीप कुमार पांडे, मोहम्मद असलम के अलावा सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े

नगर पंचायत मक्खनपुर को निगम में शामिल करने पर हुआ विरोध

फिरोजाबाद। नगर निगम सीमा के विस्तार हेतु नगर पंचायत मक्खनपुर को नगर निगम फिरोजाबाद में विलय को लेकर आपत्ति हेतु नगर पंचायत मक्खनपुर की अध्यक्ष, सभासदगण एवं क्षेत्रीय लोगों ने सोमवार को भाजपा महानगर राकेश शंखवार के नाम ज्ञापन सौंपा है।
नगर पंचायत मक्खनपुर की अध्यक्ष गीता देवी दिवाकर ने कहा कि 29 मई 2024 को नगर पंचायत मक्खनपुर की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर विभिन्न योजनाओं जैसे सीवरेज व जल निकासी, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, कान्हा गौशाला, नगरीय झील, तालाब, पोखर संरक्षण योजना आदि योजनाएं क्रियान्वित हैं। यदि नगर पंचायत मक्खनपुर का विलय किया गया, तो यह योजनाएं धरातल पर नहीं आएंगी। जिससे नगर पंचायत मक्खनपुर विकास कार्यों में पीछे रह जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप लोधी, महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा सत्यपाल सिंह चौहान, जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा पारुल मोहन, जिला योजना समिति सदस्य एवं सभासद सुहेलकांत शर्मा, रतन सिंह बघेल, राजीव लोधी, सभासद प्रतिनिधि जयराम लोधी, पंकज बघेल, अनार सिंह कुशवाहा, सोनू राजपूत आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े

डिजिटाइजेशन के विरोध में शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर भरी हुंकार

फिरोजाबाद। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जनपद फिरोजाबाद के तत्वावधान में ऑनलाइन उपस्थिति एवं डिजिटाइजेशन के विरोध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। जिसमें अव्यवहारिक, गैर संवैधानिक, नियमों एवं सेवा शर्तों के विपरीत ऑनलाइन हाजिरी एवं डिजिटाइजेशन के काले आदेश को तत्काल वापिस लेने, पुरानी पेंशन को बहला करने, राज्य कर्मचारियों की तरह 30 ईएल, 15 हाफ सीएल और प्रतिकार अवकाश, कैशलेस, स्वास्थ्य बीमा आदि दिए जाने की मांग की है।
समान वेतन समान कार्य के आधार पर शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को स्थाई करते हुए पूर्ण वेतन दिया जाए। शिक्षक-शिक्षिकाओं को ग्रह जनपदों में स्थानांतरित किया जाए। वहीं गैर शैक्षणिक कार्यों, बीएलओ, एमडीएम, हाउस होल्ड सर्वे, रंगाई पुताई, साफ सफाई, बिल्डिंग निर्माण कार्य आदि से मुक्त करते हुए शिक्षक को केवल शिक्षण कार्य ही कर दिया जाए। उक्त मांगों के समर्थन में पूरे जनपद का शिक्षक समाज आक्रोशित है और आंदोलनरत है। यदि शासन द्वारा शिक्षको की जायज मांगों को न मानते हुए ऑनलाइन डिजिटाइजेशन आदेश वापिस नही लिया जाता, तो जनपद के समस्त संकुल शिक्षक अपने पदों से त्यागपत्र दे देंगे।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ यतेन्द्र यादव, जिलामंत्री सलिल यादव, मोहम्मद शाहरुख चतुर्थ श्रेणी संघ आदि के साथ हजारों शिक्षक शिक्षिकाओं ने मांगों के समर्थन में आवाज को बुलंद किया।
यह भी पढ़े

सावित्री फाउंडेशन कार्यकारिणी में निशांत गर्ग को चुना गया प्रदेश सचिव 

फिरोजाबाद। सोमवार को वर्ष 2024 एवं 2025 सावित्री फाउंडेशन कार्यकारिणी का गठन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य संरक्षक बिन्नी मित्तल प्रमुख उद्योगपति की अध्यक्षता में यह बैठक की गई एवं उपस्थित कल्पना राजोरिया संरक्षक मंडल के निर्देश अनुसार संगठन में प्रदेश की कार्यकारिणी का चुनाव सफलता संपन्न किया गया।
जिसमें प्रदेश की अध्यक्ष श्वेता शर्मा को दोबारा से प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा को उपाध्यक्ष का पद पर नियुक्त किया। इसके पश्चात संरक्षक मंडल ने निशांत गर्ग को प्रदेश सचिव के पद पर चयन किया इसके पश्चात कोषाध्यक्ष अतुल शुक्ला को एवं संगठन मंत्री उत्कर्ष गुप्ता एवं प्रदेश संयोजक मोंटी वर्मा को नियुक्त किया।
इस दौरान जिले की कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा की गई जिसमें नहीं वर्तमान जिला अध्यक्ष रीमा यादव उपस्थित रही। इसके पश्चात ही संरक्षक मंडल ने पुनः दोबारा रीमा यादव को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया के सावित्री फाउंडेशन समय-समय पर सामाजिक स्तर पर कार्य करती रहती है उन्हें दोबारा कार्यकारिणी का गठन किया गया में कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल को विश्वास दिलाता हूं, जिस तरीके से मैं पिछले वर्ष कार्य किया उसे तरीके से ही उससे अच्छा कार्य करने का काम करूंगी। संरक्षक मंडल के द्वारा सभी पदाधिकारी को माला पहनकर स्वागत किया गया एवं बधाई दी गई कहा संगठन को मिलकर मजबूत करना है समाज स्तर पर समाज के हित में कार्य करके संगठन को आगे बढ़ने का काम करना है।
संस्था के सचिव निशांत गर्ग ने बताया जिस तरीके से समाज स्तर पर हमारी संस्था कार्य करती थी उससे बेहतर कार्य करेगी जिससे आज कार्यकारिणी का गठन किया गया आगे अगली बैठक में कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे। चाहे छात्रवृत्ति में हो चाहे पर्यावरण चाहे स्वास्थ्य हित में कार्य किया जाए हमारी संस्था समय-समय पर हर क्षेत्र में प्रतिभागी रहेगी और समाज को एक नया संदेश देने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित संरक्षक मंडल बिन्नी मित्तल कल्पना राजोरिया, संस्था के में पदाधिकारी श्वेता शर्मा, प्रीति शर्मा, उत्कर्ष गुप्ता, निशांत गर्ग, अतुल शुक्ला, मोंटी वर्मा, रीमा यादव, राम भदोरिया, संगीता मिश्रा अन्य लोग उपस्थित रहे।
न्यूज़ को अभी शेयर करें

Leave a Comment