ऑपरेशन जागृति बदल रही सोच-अलवीना पठान

फिरोजाबाद।टूंडला (जावेद अली) : गुरुवार को जरौली खुर्द थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद में ऑपरेशन जागृति फेज़ टू का प्रोग्राम किया गया। जिसमें महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक अलवीना पठान द्वारा ऑपरेशन जागृति के चारों मुद्दे- झूठा मुकदमा, इलॉपमेंट, साइबर बुलिंग और हिंसा के शिकार हुई महिलाओं की काउंसलिंग के संबंध में चर्चा की गई। कार्यक्रम में लगभग ढाई सौ लोगों की उपस्थिति रही।
इस दौरान महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक अलवीना पठान द्वारा ऑपरेशन जागृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन जागृति अभियान से बदल रही सोच शहर से लेकर देहात तक ऑपरेशन जागृति के तहत कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। महिलाएं जागरूक हो रहीं हैं, फैसले ले रहीं हैं। यह जनपद में अभियान की सफलता को दर्शाता है। साथ ही झूठे मुकदमे वापस होने से बेगुनाह लोग झूठे आरोप और बिना अपराध के सजा दी जाती है उसमें भी राहत मिल रही है।
कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी राजा का ताल प्रवीण कुमार मिश्र,
महिला उप निरीक्षक अलवीना पठान,
मुख्य आरक्षी जावित्री, मुख्य आरक्षी हार्वेंद्र, मुख्य आरक्षी गौरव, कांटेबल आशीष ठैनुआ शामिल रहे। जनसभा में मौजूद लोगों द्वारा ऑपरेशन जागृति फेज़ टू की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।
यह भी पढ़े

डीपीआरओ का किया स्वागत

फिरोजाबाद। बुधवार को उ.प्र. ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजू वाल्मीकि के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम का माला पहनाकर एवं बाबा साहब आंबेडकर की तस्वीर भेंट कर किया।

इस दौरान जिला मंत्री रवि कुमार गौतम, कमलेश कुमार निषाद, नरेश पाल कुशवाहा, रमाकांत, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े

जमीन घोटाले में एसडीएम विवेक राजपूत सहित 19 पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

 फिरोजाबाद सिरसागंज । जमीन घोटाले की आंच शासन तक पहुंचने के बाद विशेष सचिव ने जिलाधिकारी द्वारा भेजी गई आख्या पर थाना पुलिस को संबंधित अधिकारियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये गये। जिसके बाद पुलिस ने तत्कालीन एसडीएम विवेक राजपूत सहित 19 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, षणयंत्र और फसल बर्बादी करने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
योगेंद्र कुमार दत्तक पुत्र भगवती कुमारी निवासी रुधैनी ने जिलाधिकारी रमेश रंजन को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। जिस पर विशेष सचिव उत्तर प्रदेश लखनऊ ने कहा कि यह प्रकरण स्पष्टतः एक अपराधिक षणयंत्र का है। इसके अंतगर्त अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया। योगेंद्र ने 24 जून को जिलाधिकारी को शिकायती प्राथर्ना पत्र दिया था। जिसमें शिकायत की गई थी कि राजस्व अधिकारियों की मिली भगत से जमीन हड़पने के षणयंत्र व फसल की बरवादी के संबंध में शिकायत की गई थी। विशेष सचिव के निर्देश के बाद जिलाधिकारी की संस्तुति पर थाना सिरसागंज पुलिस ने तत्कालीन एसडीएम विवेक कुमार राजपूत,तत्कालीन नायबतहसीलदार नवीन कुमार, लेखपाल अभिलाष सिंह, रीडर न्यायालय एसडीएम प्रमोद कुमार शाक्य, राजस्व निरीक्षक मुकेश चौहान के अलावा सर्वेस सिंह, मनोज कुमार करसौलिया, अर्जुन सिंह गुर्जर निवासी बगरा शहर जालौन, प्रवेश कुमार निवासी नहलई फिरोजाबाद, राजश्री चाहर व महीपाल सिंह चाहर निवासी डिफेंस कॉलोनी आगरा नगर, प्रदीप कुमार करसौलिया, अनीता चाहर निवासी डिफेंस कॉलोनी आगरा, प्रशांत कुमार करसौलिया, अजीत कुमार निवासी नगला खंदारी सिरसागंज, प्रवीन कुमार करसौलिया, पप्पू निवासी नेपई फिरोजाबाद, दीपक राजपूत और अनीता सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी आगरा शामिल हैं।
इस संबंध में एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की संस्तुति पर तत्कालीन एसडीएम विवेक राजपूत सहित 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े

एसपी ग्रामीण ने डीपीएस के छात्र-छात्राओं को दी नये कानूनों की जानकारी

 फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : नगर के डीपीएस स्कूल में बृहस्पतिवार को मिशन जागृति अभियान के तहत एक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में एसपी ग्रामीण ने छात्र-छात्राओं को नये कानूनों की जानकारी के साथ ही साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं से कहा कि वे अपने अभिभावकों को समझाएं कि छोटे-छोटे झगड़ों में उनका इस्तेमाल फर्जी और झूठी एफआईआर में ना करें।
एसपी ग्रामीण ने मुख्य चार बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि छात्राएं अपने आप को साइबर हिंसा से कैसे बचाया जा सकता है। एसपी ग्रामीण ने कहा कि आजकल साइबर हिंसा बहुत तेजी से बढ़ रही है। इस लिए छात्राओं को मोबाइल चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आपके मोबाइल पर कोई मिस्ड कॉल आती है तो उसका जवाब ना दें। अगर आप उस कॉल करने वाले को जानती हैं तो ही उसका उत्तर दैं। इसके साथ ही पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कुछ सरारती टाइप युवक लड़कियों से दोस्ती करते हैं और फिर धीरे-धीरे वह उनके नजदीक आते जाते हैं। उन्होंने आगाह किया कि वे स्वस्थ रिलेशनशिप व जीवन शैली पर ध्यान दें। अगर कोई व्यक्ति उनसे दोस्ती करने के बाद उनका प्रयोग करना चाहता है तो उसके बारे में खुलकर विरोध करें। इस दौरान एसपी ग्रामीण ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक रहने के लिए कहा। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे खुद को सुरक्षित रखने के लिए महिला अधिकारों के बारे में अवश्य जानें। महिला हैल्पलाइन और अन्य हैल्पलाइन के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान विद्यालय निदेशक डॉ. गीता यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर धर्मेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार और यूनीसेफ के लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े

विश्व जनसंख्या दिवस पर महिलाओं को किया जागरूक

 फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर संयुक्त चिकित्सालय महिला वार्ड में काउंसलर सविता के साथ सीएमएस ने महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है। इसके आगामी समय में दुष्परिणाम आ सकते हैं। इस लिए सभी महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के उपाय अपनाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों में कम से कम तीन साल का अंतर होना चाहिए। जिससे एक बच्चा समझदार हो तब दूसरे बच्चे को जन्म देने के बारे में सोचना है। इसके साथ ही परिवार कल्याण से सबंधित उपाय आम नागरिकों को बताए गए। उन्होंने महिला और पुरुष दोनों को बढ़ती जनसंख्या के रोकथाम के बारे में जानकारी दी। बच्चों में अंतर के लिए सरकारी अस्पतालों में महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयोग में आने वाली चीजों की जानकारी दी। जो अस्पताल से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर सीएमएस आरसी केशव, ईएमओ शिवकुमार कर्दम, डॉ. संजय सिंह, डॉ शाने आलम, डॉ दीपक तिवारी सहित अन्य महिला स्टाफ मौजूद रहा।

न्यूज़ को अभी शेयर करें

Leave a Comment