फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) आज 9 अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसान नेता और मजदूरों ने ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG-20240809-WA0110-300x135.jpg)
बता दें किसान नेताओं का ट्रैक्टर तिरंगा रूट कार्यक्रम पूर्व से ही तय था, जिले के विभिन्न क्षेत्र से किसान अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर सेंट जॉन्स कॉलेज के समीप स्थित नगला मोती जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल प्रताप के निवास के निकट इकट्ठा होंगे और भाऊ का नगला जैन मंदिर आसफाबाद से होकर जिला मुख्यालय के लिए कूच करेंगे और मुख्यालय पहुंच किसानों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे।
वहीं प्रशासन को किसान संगठन के कार्यक्रम की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन भी सुबह से ही जिले भर में सक्रिय हो गया और विभिन्न क्षेत्र से आने वाले ट्रैक्टरों को उनके थाना क्षेत्र से पार नहीं होने दिया। और भाऊ का नगला, जैन मंदिर इत्यादि जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। लेकिन तब तक जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल यादव के निवास स्थान के समीप सैकड़ो की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों को लेकर पहुंच गए। करीब दोपहर के 12 बजे किसान नेताओं ने ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाकर अपनी तिरंगा यात्रा को नगला मोती से शुरू किया और भाऊ का नगला होते हुए मुख्यालय की तरफ कूच किया।
लेकिन उससे पहले ही औद्योगिक आस्थान इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगा सड़क को जाम कर दिया और आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो गया। किसानों के ट्रैक्टर पुलिस की बैरिकेडिंग से आगे नहीं बढ़ पाए तो किसान नेताओं ने बैरिकेडिंग के पास ही सड़क पर फर्श बिछा दिया और धरने पर बैठ गए।
किसान नेताओं के धरने पर बैठने की सूचना पर सीओ सिटी हिमांशु गौरव और नगर मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए उन्होंने किसान नेताओं को कावड़ यात्रा का हवाला देते हुए उनसे तिरंगा यात्रा स्थगित करने की बात कहीं।
वहीं मौके पर नगर मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए और जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल यादव से ज्ञापन के संबंध में पूंछा तो जिलाध्यक्ष ने बताया की फिरोजाबाद में दो अलग-अलग फीडरों पर तैनात जेई की कार्यशैली संतोषजनक नहीं है क्षेत्र के किसान जेई से पीड़ित है दोनों को तत्काल हटाया जाए।
इस दौरान भाकियू टिकैत प्रेम अतुल यादव की बात पर नगर मजिस्ट्रेट ने तत्काल संज्ञान लिया और उन्हें पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि अब यह समस्या नहीं आएगी। किसान नेताओं ने नगर मजिस्ट्रेट पर भरोसा जताते हुए अपनी तिरंगा यात्रा और धरने को समाप्त किया। और जिलाध्यक्ष टिकैत प्रेम अतुल यादव ने सभी किसानों से वापस घर लौट जाने के लिए आवाहन किया और धरना यात्रा को समाप्त किया। इस बीच करीब 2 घंटे इंडस्ट्रियल एरिया का मुख्य मार्ग करीब 2 घंटे के लिए पूर्ण रूप से बंद रहा औद्योगिक आस्थान में जाने वाले लोगों को गलियों में से घूम कर जाना पड़ा।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG_20240809_191353-300x210.jpg)
यह भी पढ़े
हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज रंगारंग कार्यक्रम मेला वाला बाग स्थित रसवेदा रेस्टोरेंट में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीपीओ कुलप्रीत कौर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। जिलाध्यक्ष प्रीती यादव ने मुख्य अतिथि जेएस विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन डॉ गीता यादव और सीडीपीओ और पूजा यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हरियाली तीज पर सावन की मल्हार और ढोलक की थाप पर जमकर नृत्य किया।
इस अवसर पर वन मिनट गेम, तंबोला, सहित कई खेल खेले गए। प्रीती द्वारा बेसिक शिक्षा पर आधारित कुछ प्रश्न पूछे गये। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष जसराना रेखा यादव को ब्यूटी इंटेलीजेंस के टाइटिल से सम्मानित किया गया। एक दूसरे को हरियाली तीज की बधाई दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पूजा यादव, कल्पना, नेहा, रंजना,नीतू यादव, नीलम, अनीता, बबीता, संजू, सुनीता, शशी, प्रियंका आदि मौजूद रहीं। संचालन जिलामंत्री डॉ रश्मि अग्रवाल ने किया।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG-20240809-WA0119-300x177.jpg)
यह भी पढ़े
सीडीओ ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय फिरोजाबाद एवं जिला ओलंपिक संघ की संयुक्त समन्वय से काकोरी ट्रेन एक्शन महोत्सव एवं हर घर तिरंगा के अंतर्गत महिला एवं पुरुष वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय दाऊ दयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया।
इस दौरान प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने परिचय प्राप्त करके किया एवं उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप सभी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिरोजाबाद का नाम रोशन करें और ओलंपिक में पदक प्राप्त करके अपने माता-पिता का नाम भी रोशन करें। कार्यक्रम का समापन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज द्वारा किया गया। अंत में राहुल चोपड़ा जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
वहीं बैडमिंटन खेल का परिणाम इस प्रकार है बालिका वर्ग विजेता अदिति उपविजेता ईशा सिंह, बालक वर्ग विजेता गुरुवेश उपविजेता देवांश जैन आज के मैच के निर्णायक सुबह गुप्ता एवं भारती सिंह थे।
इस अवसर पर चंदन पांडे, डॉक्टर दीपा, पारुल निशांत, गजेंद्र निर्देश सिंह, जीशान, रंजीत आदि लोग उपस्थित थे।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG_20240809_182053-300x153.jpg)
यह भी पढ़े