संवाद न्यूज माधव संदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) :
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240421-WA0004-1.jpg)
रविवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत रविवार सुबह दस बजे से रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा जैन स्ट्रीट से प्रारंभ होकर कालीदेवी मंदिर, रुकनपुरा, मैनपुरी तिराहा, एटा तिराहा, पक्का तालाब, तहसील तिराहा और नारायण तिराहा से स्टेशन रोड होते हुए नसिया जी पर पहुंची। यहां पर पूजा अर्चना के बाद शाम को रथयात्रा वापस नारायण तिराहा होते हुए बड़ा बाजार होते हुए जैन स्ट्रीट बड़ा बाजार स्थित मंदिर पर पहुंच कर समापन हुई। रथ यात्रा का मार्ग में जगह-जगह भव्य पुष्प वर्षा, आरती उतार कर स्वागत किया गया।
रथयात्रा का सुभारंभ इंद्रध्वज जैन ने किया। इसके बाद रथ यात्रा बड़ा बाजार होते हुए रुकनपुरा पहुंची। यहां से मैनपुरी तिराहा, एटा तिराहा होते हुए कटरा बाजार में पहुंची। जहां शनि भक्तों ने सोनी गंभीर के नेतृत्व में रथ यात्रा का स्वागत किया। नारायण तिराहे पर जैन समाज के लोगों ने स्वागत किया। बैंक ऑफ इंडिया पर पीयूष जैन एडवोकेट ने स्वागत किया। चांदी के रथ पर भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा रखी हुई थी। जिस पर जैन समाज के लोग हवा करते हुए चल रहे थे। मार्ग में लोग महावीर स्वामी के जयघोष करते हुए चल रहे थे। रथ यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुई बैंड बाजों के साथ नसिया जी पर पहुंची। इसके बाद यहां पर कार्यक्रम हुए। शाम को रथयात्रा वापसी हुई। शाम को मंदिर में महा आरती भी की गई। रथ यात्रा में मुख्य रूप से महोत्सव समिति के सुभाष चंद्र जैन अध्यक्ष, सुशील जैन कोषाध्यक्ष, अनिल जैन, अशोक जैन, ज्ञानेंद्र जैन, प्रिंस जैन, राहुल जैन, शैलेंद्र जैन, दीपक जैन, आलोक जैन, राजीव गुप्ता, दिनेश गुप्ता सहित अन्य सभ्रांत लोग मौजूद रहे।