फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) गुरुवार को अशर्फी नगर ब्राह्मण चौराहा सीएल जैन डिग्री कॉलेज के पीछे हुमायूंपुर मे डॉक्टर आशीष वर्मा फिजियोथैरेपी कैंसर एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर पर शहीदों की शहादत को याद कर ध्वजारोहण किया गया।
इस दौरान डॉ आशीष वर्मा ने बताया कि आज हम सब भारतीयों को एकजुट होकर सुख शांति अमन चैन का परचम लहराना होगा हर असामाजिक ताकत को मुंह तोड़ जवाब देना होगा। हमें धर्म के आधार पर बंटना नहीं है बल्कि भाई चारे को अपनाना है। आगे डॉ आशीष वर्मा ने कहा जब हम तिरंगा फहराते हैं तो स्वतंत्रता आंदोलन के सिद्धांतों मूल्यों बलिदानों एकता को ध्यान मे रखना चाहिए। साथ ही सामाजिक असमानता निरक्षरता गरीबी को भी कम करने का संकल्प लेना चाहिए। तो आज हम संकल्प लें भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाएंगे जो विश्व स्तर पर उत्कृष्टता हासिल करें और सबको प्रेरित करें।
इस अवसर पर ध्वजारोहण में डॉ आशीष वर्मा, डॉ नेहा वर्मा, ओमकांत वर्मा, सावित्री वर्मा, योगेश सीमा वर्मा, स्पर्श कृष्णा वर्मा और क्लिनिक स्टाफ आदि का सहयोग रहा।
यह भी पढ़े
फिरोजाबाद की टीम बनीं विजेता, आईजी ने पहनाए मेडल
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) पुलिस लाइन मैदान में बुधवार को 17 वीं अंतरजनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता समापन हुआ। इसमें आईजी आगरा रेंज दीपक कुमार और डीएम रमेश रंजन ने मैच के समापन की घोषणा करते हुए विजयी टीम को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में फिरोजाबाद की टीम ने बाजी मारी। अधिकारियों ने सभी का उत्साहवर्धन किया। पुलिस लाइन मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले का शुभारंभ आइजी दीपक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय और हाथ मिलाकर किया। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच फिरोजाबाद एवं अलीगढ़ की टीम के मध्य खेला गया। फिरोजाबाद की टीम 3-0 से विजयी रही। मंगलवार को महिला फुटबाल मैच के फाइनल में भी फिरोजाबाद ने आगरा की टीम को 2-1 से हराया था। इस तरह दोनों वर्गों में जिले की टीम का दबदबा रहा।
आईजी ने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विजेता पुरुष व महिला टीम को शील्ड प्रदान की। प्रतियोगिता में आगरा जोन के आठ जिलों की टीमें शामिल हुई थीं। फिरोजाबाद टीम के गोल कीपर मुख्य आरक्षी तेजवीर सिंह को बेस्ट गोलकीपर एवं आरक्षी प्रणव कुमार को बेस्ट स्ट्राइकर का पुरस्कार मिला।
इस अवसर पर निर्णायक संजय उपाध्याय, कोमल सिंह, अनुज कुमार व सूर्यकांत सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार आइजी ने दिया। समापन मौके पर डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया समेत सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े
रेजिडेंट डॉक्टर की अनिश्चितकालीन हड़ताल
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में डॉक्टरों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है।
बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद के स्वशासी मेडिकल कॉलेज के जूनियर व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी में कामकाज बंद कर दिया। चिकित्सकों की हड़ताल के कारण मरीज परेशान रहे। इधर, वार्डों में भर्ती मरीज सुबह से शाम तक जूनियर रेसीडेंट डॉक्टर जेआर के आने का इंतजार करते रहे। सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा गया। यहां भी जेआर एवं प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे के बाद रेजिडेंट डॉक्टर अपनी ओपीडी बंद करके मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में पहुंचे। प्राचार्य को आंदोलन की सूचना देते हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाद धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। चिकित्सकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के पोस्टर भी चस्पा कर दिए। अस्पताल के अधिकांश ओपीडी में ताला लटक गया। आपात स्थिति को देखते हुए प्रोफेसरों ने कमान संभालते हुए खुद ओपीडी शुरू कर दी।
*सेफ्टी नहीं तो ड्यूटी नहीं का दिया नारा*
वहीं मेडिकल कॉलेज रजिस्ट्रेशन काउंटर के समीप चिकित्सकों ने धरना शुरू कर दिया। सेफ्टी नहीं तो ड्यूटी नहीं नारे के साथ मृतक डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग की गई। डॉक्टरों ने पीएम को संबोधित मांगपत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा। पोस्टर बनाकर बनाकर कई संदेश दिए। धरने में वी वांट जस्टिस व सेफ्टी नहीं तो ड्यूटी नहीं के नारे गूंजते रहे।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ बलवीर सिंह ने बताया कि कोलकाता की घटना के बाद चिकित्सक हमारे भयभीत हैं। आज रेजिडेंट डॉक्टर ने 11 बजे तक कार्य किया और फिर हमें सूचना देकर हड़ताल कर दी। हालांकि हमने सीनियर डॉक्टर से ओपीडी चलवाई है। इमरजेंसी सेवाएं भी चल रही हैं। मरीज प्रभावित न हो, इसलिए पूरा प्रयास कर रहे हैं
यह भी पढ़े
नव निर्वाचित सांसद अक्षय यादव ने किया ध्वजारोहण
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) शनिवार को नवनिर्वाचित सांसद अक्षय यादव ने फिरोजाबाद पहुंचकर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।
इस दौरान दबरई स्थिति मुख्यालय पर तिरंगा फहराकर सांसद अक्षय यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा 15 अगस्त का दिन इतिहास के पन्ने में काफी अहमियत रखता है, साल 1947 को इसी दिन अंग्रेजों से हमे आजादी मिली थी। हमारे देश भारत को आजाद हुए 77 वर्ष पूरे हो रहे है। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ इस वर्ष हम 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। वहीं इस अवसर पर अक्षय यादव सांसद ने देश की प्रगति और चुनौतियों पर विचार रखते हुए। शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सर्वेश यादव विधायक सिरसागंज, डॉ दिलीप यादव पूर्व एमएलसी, रामवीर सिंह पूर्व विधायक, रमेश चन्द्र चंचल पूर्व विधायक, रामप्रकाश यादव पूर्व विधायक, डॉ पीएस यादव, अब्दुल वाहिद, राजू जर्रार, लोग उपस्थित रहें।