फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : गुरुवार को लोकसभा चुनाव को लेकर नगर के कई स्थानों पर चेकिंग पोइंट बनाए हैं। इन पर पुलिस कर्मियों के साथ एक मजिस्ट्रेट तैनात किया है। प्रथम टीम के कार्य का बुधवार रात नौ बजे उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीम के सदस्यों को दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी आदेश सिंह सागर ने बुधवार रात्रि नौ बजे के करीब सुभाष चौराहे पर प्रथम टीम के कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ सुभाष चौराहे पर लगभग 70 चार पहिया वाहनों को चेक किया। एसडीएम ने बताया की प्रथम टीम के कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। उनके रजिस्टरों को चेक किया गया है। इस मौके पर किसान यूनियन के लोगो लगी गाड़ियों के ऊपर से स्टीकर को हटाया गया है। इसके साथ ही एक गाड़ी को पुलिस के सहयोग से सीज किया है। उन्होंने चेकिंग में लगी टीमों को सख्ती से चेकिंग करने के निर्देश दिये हैं। कोई भी व्यक्ति एक लाख रुपये से अधिक कैस लेकर ना जाए। अगर चेकिंग में पकड़ा जाता है तो उस पर कार्यवाही की जायेगी।