फिरोजाबाद। टूंडला (जावेद अली) : कहते हैं कि शराब के कारण अच्छे-अच्छे घर बर्बाद हो जाते हैं। इसी तरह से एक घर टूटने कगार पर था कि समय रहते पुलिस के द्वारा उस परिवार को टूटने से बचा लिया गया। बता दे प्रीति देवी पत्नी पदम सिंह नामक आवेदिका निवासी शिवनगर थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद ने महिला रिपोर्टिंग चौकी टूंडला पर आकर चौकी प्रभारी महिला उप निरीक्षक अलवीना पठान से शिकायत की कि मैडम मेरी शादी को 25 साल हो गए हैं। बच्चे भी बड़े-बड़े हैं। लेकिन मेरे पति रोजाना शराब पीकर आते हैं और मेरे व बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। मेरे पति को देखकर बेटा भी उन्हीं के रास्ते पर चल रहा है। मैं अपने पति को जेल नहीं भिजवाना चाहती हूं क्योंकि अगर मैंने उनको जेल भिजवाया तो हमारे रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो जाएंगे। लेकिन मैं आपके पास उम्मीद लेकर आई हूं। आप मेरी मदद कीजिए। आवेदिका की सूचना पर और पुलिस के प्रति उसकी उम्मीद को विश्वास में बदलते हुए चौकी प्रभारी महिला उप निरीक्षक अलवीना पठान द्वारा आवेदिका प्रीति देवी तथा उसके पति पदम सिंह की काउंसलिंग की गई तो पाया कि प्रीति का पति पदम सिंह सरकारी नौकरी करता है। किंतु शराब ज्यादा पीता है। जिसकी वजह से घर में कलेश होता है। पिता को शराब पीते देखा बेटा भी उसी रास्ते पर चल रहा था। जिनको काउंसलिंग करते हुए शराब के कारण उनके वैवाहिक व पारिवारिक जीवन पर बुरा असर पड़ने के संबंध में बताया गया तो पदम सिंह ने नम आंखों से अपनी पत्नी से वादा किया कि मैं आज के बाद शराब नहीं पिऊंगा और अपने परिवार का पूरा ध्यान रखूंगा । इसके बाद दोनों पति-पत्नी पुलिस का धन्यवाद व सराहना करते हुए अपने घर के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़े
किरण वर्मा ने प्राणायाम का महत्व समझाया
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240614_185720-300x199.jpg)
फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : पालीवाल महाविद्यालय शिकोहाबाद के जंतु विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सात दिवसीय पूर्व योग दिवस ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत आज प्रथम दिवस के अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के योगा डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ किरण वर्मा ने वॉलिंटियर्स को प्राणायाम का महत्व बताया।
इस दौरान उन्होंने प्राणायाम के माध्यम से नाडी शोधन, भ्रामरी, ओंकार, सिद्धासन, पद्मासन आदि भौतिक रूप से करके दिखाए एवं बढ़ते हुए तापमान के कारण शारीरिक क्रियाविधियों पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव से बचने के लिए भी जीव्या के माध्यम से एक आसान बताया। ट्रेनिंग प्रोग्राम के आयोजन सचिव डॉ एमपी सिंह ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से प्रतिवर्ष सात दिवसीय योगा ट्रेनिंग कैंप कराया जाता है जिसमें वॉलिंटियर्स भौतिक रूप से योग का ज्ञान लेते हैं l कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय डॉ टी एच नकवी भी उपस्थित रहे l यह ट्रेनिंग प्रोग्राम 14 जून से 20 जून तक प्रातः काल आयोजित किया जाएगा l डॉ सिंह ने यह भी बताया कि इस वर्ष की थीम योगा फॉर वूमेन एंपावरमेंट है l प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार ने योगा डे के उपलक्ष में कराए जा रहे इस सात दिवसीय आयोजन कैंप की सराहना की l
यह भी पढ़े
योगेश यादव से स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने को मुलाक़ात
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240614_190111-300x163.jpg)
फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : आज स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ माइंड पॉवर यूनिवर्सिटी भीमताल में कुलाधिपति योगेश यादव से मुलाकात करने पहुँचे ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह विष्ट (हर दा) इस अवसर पर
माइंड पॉवर यूनिवर्सिटी की कुलपति स्वेता गवली ने माइंड पॉवर यूनिवर्सिटी आये। इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया ,सभी पंचायत प्रतिनिधि यूनिवर्सिटी के विजन को सुनकर बहुत हर्षित हुए।
वही ब्लॉक प्रमुख हर दा ने सभी को बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के मित्र होने की वजह से योगेश यादव ने यूनिवर्सिटी के लिए भीमताल को चुना विदित है कि यूनिवर्सिटी पहले शिकोहाबाद स्थित कैम्पस पर प्रारंभ करने की योजना थी लेकिन मुख्यमंत्री धामी जी के कहने पर पहाड़ों पर यूनिवर्सिटी स्थापित करने की योजना बनाई गई। पहाड़ों पर रोजगार के स्रोत बहुत कम हैं ,टूरिस्ट्स को छोड़कर पहाड़ों पर ज्यादा रोजगार नहीं है,धामी जी ने रोजगार व शिक्षा के साधनों में उत्कृष्ट विकास के लिए एमपीयू को भीमताल में प्रारंभ करने के लिए सुझाव दिया जिसे कुलाधिपति योगेश यादव ने स्वीकार करके पहाड़ काटकर एक स्वर्गव्यापी प्रकृति के सौंदर्य में माँ शारदे के इस मंदिर को स्थापित किया।
पत्रकार वार्ता में योगेश यादव ने कहा कि स्थानीय लोगों की आर्थिक विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं ,विश्विद्यालय में कुछ ही समय बाद विदेशी छात्रों का आगमन हो जाएगा जिससे देश को विदेशी मुद्रा के साथ स्थानीय सभी को लाभ होने वाले हैं ,स्थानीय लोगों के लिए फीस में 30% छूट की भी घोषणा की गई है।
यह भी पढ़े
वन संरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम से पर्यावरण शोध केंद्र होगा स्थापित
फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : माँ रुद्राणी धाम रुरिया स्थित स्वदेशी समाज सेवा समिति के सौजन्य से स्थापित पर्यावरणीय एवम आध्यात्मिक वन में पूर्व मुख्य वन सरंक्षक उत्तर प्रदेश महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम सेपर्यावरण शोध केंद्र स्थापित होगा। समिति के संस्थापक सचिव एवम जिला पर्यावरण समिति फ़िरोज़ाबाद के सदस्य विवेक यादव ‘ रुद्राक्ष मेन ‘ ने कहा महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मानस में प्रकृति विषयक सन्दर्भ – कृति में तुलसीदास जी द्वारा वर्णित वनस्पतियों एवम वन्य जंतुओं का शोधपूर्ण वर्णन हैं।
श्रीमद्भागवत का वनस्पति संसार – कृति में श्रीमद्भागवत में वर्णित वनस्पतियों का वर्णन हैं। वाल्मीकि की पर्यावरण चेतना – कृति में वाल्मीकि रामायण में वर्णित वनस्पतियों का वर्णन हैं | वन और मन – कृति में पर्यावरण सम्बन्धी कविताओं का संग्रह हैं। भारत के सरंक्षित वन – कृति में भारत के समस्त राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव विहारों एवम प्राणि उद्यानों के सम्बंध में विस्तृत विवेचन किया गया हैं। नारद की भू यात्रा – कृति में पर्यावरण सरक्षंण पर लिखा गया हिन्दी का प्रथम खण्ड काव्य हैं , यमुना रोती हैं, मधुवन की आत्मा बोली , प्रकृति प्रगति संग्राम , धरती की पुकार , आज की दुनियां, व्रन्दावन वर्णन आदि अच्छी कविताएं हैं। अभि व्यक्ति – वन्य जीवों पर लिखा गया हिन्दी का प्रथम उपन्यास हैं। जिजीविषा – इस कहानी संग्रह में सामाजिक विषमताओं, पर्यावरण प्रदूषण , आदि अनेक विचारों पर कहानियां है। प्रायशिचित – यह पर्यावरण सम्बन्धी उपन्यास हैं , जिसका मुख्य पात्र कोई आदमी नहीं बल्कि पीपल हैं। भारतीय वन उपज – भारत मे पायी जाने वाली प्रकाष्ठ प्रजातियां, जड़ी – बूटी एवम औधोगिक प्रजातियों के सम्बंध में सचित्र जानकारी दी गयी हैं। आदि कृतियों का लेखन किया है। इन कृतियों के अनुरूप विश्व की प्रथम श्रीमद्भागवत वाटिका, रामायण वाटिका स्थापित होगी एवम विश्व की प्रथम रामचरित मानस वाटिका स्थापित हो चुकी हैं। पर्यावरण शोध केंद्र में शोध कार्य किया जायेगा।