फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान): सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यालय दबरई पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सपा नेताओं ने केक काटकर उनकी दीर्घ आयु की कामना की। साथ ही पीडीए के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सोमवार को सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एड.,पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक रमेश चंद्र चंचल, पूर्व एमएलसी डाॅ दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, विजेंद्र सिंह, महाराज सिंह धनगर, अजब सिंह, मुकेश उर्फ टीटू प्रधान, वीरी सिंह प्रधान, योगेश गर्ग, राजू जर्रार अहमद, कमलेश यादव, गुलाब सिंह यादव, मीना राजपूत, अनीता राजपूत ने केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। साथ ही एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
इस अवसर पर सपा नेताओं ने पीडीए के तहत बरगद, पीपल, नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विजय आर्या, चंद्रकांत यादव, केवी यादव, श्यामवीर सिंह यादव, सोनवीर यादव, नौरंग सिंह यादव, नरेश शंखवार, विनोद गौतम, मोहित राठौर, जगमोहन यादव, उपेंद्र यादव, अनिल यादव, श्यामपाल सिंह, दिनेश यादव, ब्रजेश यादव, हिमालय यादव, नीरज यादव, बंटू कठेरिया, डाॅ रोमा यादव, पूजा कुशवाह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का नगर विधायक ने किया शुभारम्भ
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/photo-5-300x194.jpg)
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) : रविवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ नगर विधायक ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर नगर विधायक मनीष असीजा ने आम जनमासन को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि डेंगू मच्छर जनित बीमारी है, यह मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। एडीज एजिप्टी साफ पानी में पनपता है, ऐसे में अपने घर के आस-पास और घर के अंदर पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी सप्ताह में दो बार अवश्य बदल दें, डेंगू रोग की जागरूकता जनमानस में बहुत जरूरी है। साथ ही जनपदीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करने के साथ ही स्वास्थ्य कैंप एवं जनमानस को जागरूक करने की बात कही।
सीएमओ डाॅ रामबदन राम ने कहा कि एक से 31 जुलाई तक जिले में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान चलाया जायेगा। लोगों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक कर सावधानियां बरतने के प्रति जागरूक किया जायेगा। जिले में संक्रामक रोगों को फैलने नही देगें। सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर टीम भावना से कार्य करेंगे।
यह भी पढ़े
रक्तदान सेवा समिति का हुआ गठन
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240702-WA0033-300x186.jpg)
फिरोजाबाद। खैरगढ़ : कस्बा खैरगढ़ में रक्तदान सेवा समिति का गठन हुआ। गठन के बाद समिति ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान करने वाले युवक का पट्टिका का पहनकर स्वागत पर सम्मान किया।
रक्तदान सेवा समिति के गठन को लेकर नितिन गुप्ता ने बताया कि सेवा समिति के गठन की प्रेरणा फिरोजाबाद में अमित गुप्ता रक्तवीर से मिली। समिति का उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्ति को मौके पर जाकर रक्त उपलब्ध कराना है। जिससे किसी भी मरीज के रक्त के अभाव में मृत्यु ना हो। समिति के पदाधिकारी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान करने वाले चेतन शर्मा को फूलमाला व पट्टिका पहनाकार स्वागत किया। इस अवसर पर चेतन शर्मा ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। जिससे जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर रविंद्र जैन, सुरेश गुप्ता, रामनाथ यादव, अशोक शर्मा, गणेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, तेजेंद्र परिहार, दीपक पालीवाल, प्रभात गुप्ता, उदित गुप्ता, राघव बंसल, रिंकू चौहान, अनिल कुमार जैन, संजय वर्मा, राजा गुप्ता और विवेक जैन आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
तहसील परिसर में एसडीएम ने किया पौध रोपण
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240702-WA0034-300x138.jpg)
फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : वन संरक्षण अभियान के तहत मंगलवार को उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में तहसीलदार और वन क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से तहसील परिसर में पौध रोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के 21 पौधे रोपे गए।
उप जिलाधिकारी सुश्री विकल्प, तहसीलदार राखी शर्मा और वन क्षेत्राधिकारी उपासना सिंह ने संयुक्त रूप से तहसील परिसर में मंगलवार को पौधे रोपे। रोपे गये सभी पौधे दो से तीन मीटर लंबाई के थे। जिन्हें पेड़ बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में पेड़ पौधों की अहम भूमिका होती है। अत्यधिक पेड़ होने से वारिश भी अधिक होती है। पेड़ों के अभाव में गर्मी ज्यादा बढ़ती है जो पर्यावरण के लिए खतरा बन जाती है। इस लिए जुलाई माह में पौधे रोपण अभियान शुरू किया जायेगा। जिससे अधिक संख्या में पौधे रोप कर जमीन को हरा-भरा किया जा सके। पौध रोपण के समय अधिकारियों के साथ तहसील के कर्मचारी भी मौजूद रहे।