![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240705_184939-300x109.jpg)
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) : शुक्रवार को यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद की यातायात व्यवस्था को चुस्त–दुरस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
साथ ही सभी ई-रिक्शा चालकों के रुट निर्धारित करते हुए ई-रिक्शा पर पेंट यूनिक नंबर करवाए जा रहे है।
बताते चले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लिए जाने हेतु सघन अभियान चलाकर ऑटो ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरुक किया गया एवं उनको सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी भी ऑटो ई-रिक्शा चालक द्वारा यातायात नियमों उल्लंघन किया गया तो सम्बन्धित के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
इसी क्रम में किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल ऑटो की जानकारी करने हेतु प्रत्येक ऑटो को यातायात पुलिस टीम द्वारा चालकों का रिकार्ड मेंटेन कर यूनिक नम्बर देकर ई-रिक्शा के चारों तरफ पेंट करवाया जा रहा है । जिससे समस्या के समय पीड़ित द्वारा तुरन्त ई-रिक्शा नम्बर पढ़ा जा सके तथा सभी ऑटो ई-रिक्शा का रुट भी निर्धारित किया जा रहा है। यातायात नियमों का पालन न करने एवं यातायात को अवरुद्ध करने पर आज 34 ई-रिक्शा चालकों को विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
यह भी पढ़े
ऑपरेशन क्लीन के जरिए करीब डेढ़ लाख के माल का निस्तारण
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240705-WA0047-300x135.jpg)
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) : गुरुवार को एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन के अन्तर्गत थाना पचोखरा पुलिस टीम द्वारा विभिन्न मुकदमों से सम्बन्धित 47 वाहनों मुकदमाती माल का निस्तारण कराया गया।
बताते चलें गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में थानों पर वाहन मुकदमाती माल के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन के अन्तर्गत थाना पचोखरा पर विभिन्न मुकदमों से सम्बन्धित वाहनों माल के निस्तारण हेतु सम्बन्धित न्यायालय के आदेशानुसार उप जिलाधिकारी टूंडला एवं क्षेत्राधिकारी टूंडला की उपस्थिति में विधिक निस्तारण कराया गया। जिसमें कुल 20 वाहनों जिनकी अनुमानित कीमत 1,45000 रुपये थी का निस्तारण, नीलामी प्रक्रिया के आधार पर कराया गया है। तथा जुआ सट्टा से सम्बन्धित 27 अभियोगों में बरामद 60,760 रुपयों को राजकीय राजकोष में जमा कराते हुए शेष माल ताश पत्ता, सट्टा पर्चा की नियमानुसार विनष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण कराई गई है।
यह भी पढ़े
ऑपरेशन जागृति के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों आमजन को किया जा रहा जागरूक
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) : शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में ऑपरेशन जागृति अभियान फेस -2 के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं, बालिकाओं, आमजन को ऑपरेशन जागृति -2 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस यूनीसेफ की टीम द्वारा निम्नलिखित थाना क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर जाकर ऑपरेशन जागृति अभियान फेस -2 के सम्बन्ध में मुख्य 5 बिन्दूओं के बारे में जानकारी दी जा रही है जिसका विवरण निम्नलिखित है।
*ऑपरेशन जागृति के प्रमुख उद्देश्य*
इस दौरान बताया गया कि ऑपरेशन जागृति के प्रमुख उद्देश्य हैं जैसे युवा बालिकाओं को साइबर हिंसा के बारे में जागरुक व सचेत करना। पोक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरुक व सचेत करना। किशोरियों के साथ स्वस्थ रिलेशनशिप व जीवनशैली पर जागरुक करना। महिलाओं व बालिकाओं को अपने अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समझ व जागरुकता पैदा करना। समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में जागरुक करना एवं ऐसे मामलों में कमी लाना। विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों का दुरुपयोग के प्रति लोगों को सचेत करना।
वहीं प्रशिक्षित पुलिस प्रशासन एवं अन्य विभागों की टीम द्वारा ग्राम-ग्राम जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा पीड़ित महिलाओं किशोरियों की काउंसलिंग व रेफरल सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही सोशल मीडिया एवं साइबर अपराध सम्बन्धी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जा रही है।
यह भी पढ़े
उपेंद्र यादव पर शिकोहाबाद थाने में विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं चार मुकदमे
फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : हाथरस में सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसमें एसआईटी की टीम ने शिकोहाबाद निवासी उपेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उपेंद्र पर कोतवाली टूंडला में जान से मारने की नीयत से हमला, घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उपेंद्र की क्राइम हिस्ट्री खंगलने के साथ ही अन्य जनपदों में भी उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी कर रही है।
भोले बाबा के सत्संग के समापन के बाद उनके अनुयाइयों द्वारा चरणरज लेने के लिए मची भगदड़ में 121 लोगों की मृत्यु दबने के कारण हो गई। इस घटना के बाद बाबा और मुख्य आयोजक फरार चल रहे हैं। शासन ने मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया है। जिसमें एसआईटी की टीम ने छह आयोजक समिति के सदस्यों एवं जनपद फिरोजाबाद के कमांडर उपेंद्र यादव सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कमांडर के जेल जाने के बाद अब उसकी कुंडली खंगाली जा रही है।
रेलवे कॉलोनी निवासी राजेंद्र प्रसाद ने टूंडला में वर्ष 2019 में एक 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें एक राय होकर घर में घुस कर मारपीट करना और जान से मारने की नीयत से हमला करना सहित विभिन्न धाराएं शामिल हैं। इस मामले में उपेंद्र यादव का भी नाम शामिल था। इसके अलावा तीन मुकदमे शिकोहाबाद कोतवाली में मारपीट और बलवे के दर्ज हैं। सूत्रों की मानें तो इस मामले में गिरफ्तार लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि बाबा के कार्यक्रम आयोजक समिति के सदस्यों, फिरोजाबाद जिले के जिम्मेदार बाबा के अनुयाइयों की तलाश की जा रही है। इसमें कुछ और नाम सामने आए हैं। जिनसे भी पूछताछ की जायेगी।