फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर निःशुल्क विज्ञान कैम्प के तेरहवें दिवस पर भारतीय वैज्ञानिकों की जीवनी एवं खोजों की जानकारी के विषय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस कैम्प में विज्ञान के चमत्कारों के माध्यम से अंधविश्वास को दूर करने के विषय के साथ विज्ञान के प्रयोग एवं अन्य क्रियाकलाप भी किए जा रहे है।
कैम्प के तेरहवें दिवस पर भारतीय वैज्ञानिक जैसे सर सी वी रमन, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, बीरबल साहनी, शान्ति स्वरूप भटनागर, मेघनाद साहा, हर गोविंद खुराना, जगदीश चन्द्र बोस, जानकी अम्माल, सलीम अली, श्रीनिवासन रामानुजन, सतेन्द्र नाथ बोस, होमी जहांगीर भाभा, उपेन्द्र नाथ ब्रह्मचारी, विश्वेश्वरैया आदि की जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए अविस्मरणीय योगदान की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने भारतीय वैज्ञानिकों से प्रेरित होकर उनके बताए गए पथ पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कु उपासना सिंह, सारिका, करिश्मा, पायल कश्यप, गोसिया फारूकी, साक्षी यादव, तान्या माथुर, रोशनी, शिवानी, प्रीती, पूजा, अंजली, अनुज कश्यप, सुशांत, मोहित सिंह, शिवांशु कुशवाह, नीरज कुमार, आर्यन प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
पौध रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : एफएस विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौध रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.दिलीप यादव ने अतिथियों के साथ किया। इस दौरान विश्वविद्यालय स्टाफ ने मिलकर 251 पौध रोपित की।
कार्यक्रम के दौरान कुलाधिपति डॉ.दिलीप यादव ने कहा कि अपने जीवन में अधिक पौधे लगाने चाहिये, ताकि आने वाली पीढी को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान कुलपति डॉ.संजीव भारद्वाज ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया। विश्वविद्यालय स्टाफ को विश्व विद्यालय परिसर को प्रदूषण मुक्त तथा आस पास के स्थान को हरा भरा रखने के लिए शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रति कुलाधिपति डॉ योगेश यादव, डॉ राहुल यादव, डॉ नितिन यादव तथा विश्वविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र- छात्राऐ उपस्थित रहे।