फिरोजाबाद।टूंडला (जावेद अली) : जिले में कुछ दिन पूर्व थाना सिरसागंज क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों पर पुलिस की कार्यवाही। बता दें हत्या करने वाले दो आरोपियों से हुई मुठभेड़ में अपराधियों के पैर में लगी गोली और
गोली लगने से दोनों अपराधी हुए घायल तो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं दोनों अभियुक्तों के कब्जे से एक एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। 5 दिन पूर्व इन्ही दोनों अभियुक्तों ने कमलेश की हत्या की थी, हत्या में पुलिस को दोनों शातिर अभियुक्तों की तलाश थी आज सिरसागंज थाना क्षेत्र के सोथरा रोड पर सुबह करीब 4 बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
बताते चलें थाना सिरसांगज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25 मई को कमलेश की निर्मम हत्या करने वाला मुख्य अभियुक्त चोब सिंह घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया था। कमलेश पुत्र जयश्रीराम निवासी नगला गुलाल की ग्लोबल स्कूल के पास सौथरा रोड़ पर की हत्या की गई थी। जिसमें वादी के भाई भूरे सिंह यादव की तहरीर के आधार पर थाना सिरसागंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलासं एवं थाना सिरसागंज सहित कुल 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन कर हत्या में शामिल मुख्य अभियुक्त चोब सिंह पुत्र स्व राजवीर सिंह निवासी नगला गुलाल थाना नगला खंगर को कल सोथरा रोड एनएच-19 पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही पर अभियुक्त को घटना से सम्बन्धित आलाकत्ल एक तमंचा 2 कारतूस बरामद किए गए थे। और आज हुई पुलिस मुठभेड़ में दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240530-WA0037-300x225.jpg)