भगवान परशुराम की शोभायात्रा दिव्य स्वरूप में निकाली जायेगी

फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : जिला ब्राह्मण महासभा के प्रधान कार्यालय रामलीला ग्राउंड पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान परशुराम शोभायात्रा के संयोजक दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि 26 मई रविवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा दिव्य स्वरूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने ब्राह्मण समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में पहुंच कर सफल बनाने की अपील की।
वार्ता के दौरान भगवान परशुराम शोभायात्रा के संयोजक दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि 26 मई रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा दिव्य स्वरूप में निकलीं जाएगी। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा इस बार सुबह 8 बजे से निकाली जाएगी। जिसका दोपहर 12 बजे तक समापन होगा। शोभायात्रा में मुख्य तीन डोलों होगें और कुछ चुनिंदा झांकियां होंगी। जिसमें एक भव्य और दिव्य भगवान श्री राम का मंदिर रहेगा।उन्होंने कहा कि पुरुषों के साथ महिलाओं की संख्या विशेष होगी। जिसमें शामिल होने वाली सभी महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर शामिल होंगी। यह शोभा यात्रा दाल मिल से चलकर डाकखाना चौराहा से होती हुई भगवान परशुराम कार्यालय रामलीला ग्राउंड पर जाकर समापन होगी। इसके बाद सभी को प्रसाद की व्यवस्था रामलीला ग्राउंड में की गई है। कल्पना राजोरिया ने बताया कि सभी लोग एकजुट होकर भगवान परशुराम की शोभा यात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा का एक भव्य व दिव्य रूप देखने को मिलेगा।
न्यूज़ को अभी शेयर करें

Leave a Comment