जन जन का यह नारा है, मतदान अधिकार हमारा है-अश्वनी जैन

संवाद न्यूज माधव संदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वावधान में लिटिल लैम्पस पब्लिक स्कूल, सिरसागंज में विद्यालय के निदेशक रजनीश यादव व जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस दौरान मतदान का संदेश प्रदान करते हुए जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को मतदान की शपथ  ग्रहण कराई कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने सभी को जागरूक करते हुए बताया कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान एवं लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मत है।  यह लोकतंत्र का पर्व, देश का पर्व है, मतदान अवश्य करें। प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है, इसलिए कोई भी मत छूटना नहीं चाहिए। सभी मतदाताओं के लिए नारा प्रदान करते हुए कि जन जन का नारा है, मतदान अधिकार हमारा है।

विद्यालय के निदेशक रजनीश यादव ने सभी विद्यार्थियों को अपने माता पिता, रिश्तेदारों, ग्रामवासी, नगरवासियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन का आभार व्यक्त किया। शपथ में विद्यार्थियों के साथ तनु गुप्ता, श्रष्टि जादौन, कीर्ति जादौन, सौम्या गुप्ता, नेहा शर्मा, संजना शर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार  उपस्थित रहा।

न्यूज़ को अभी शेयर करें

Leave a Comment