फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) शासन एवं प्रशासन का मानवीय स्वरूप तभी निखर कर आता है, जब शासन और जनता के बीच की दूरियां न हो, जनप्रतिनिधि अपने लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुने, तभी शासन लोक कल्याणकारी स्वरूप दिखाई पड़ता है। उसी कड़ी में आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने कैंप कार्यालय सिरसागंज में लोगों के बीच उपस्थित रहकर उनकी समस्याएं सुनी नागरिकों ने भी अपने जनप्रतिनिधि से अपनी समस्याएं बताई और कुछ ने उनका समाधान भी पाया। वहीं ठाकुर जयवीर सिंह ने स्वयं संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं को शीघ्र अति शीघ्र दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगले चौपाल तक नागरिकों की इन समस्याओं का समाधान आवश्यक हो जाए, कानून मामलों का निस्तारण संबंधित थानाध्यक्ष करेंगे और जहां राजस्व संबंधी मामला हो उसका निस्तारण उप जिलाधिकारी और तहसीलदार शीघ्रता से करेंगे।
इस दौरान देखने को मिला कि समस्याएं रखने हेतु नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। पर्यटन मंत्री ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जो अधिकारी लापरवाह है और जनता की शिकायतों को नहीं सुनते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और परेशानियों को दूर करना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, उप जिलाधिकारी सिरसागंज, तहसीलदार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG_20240804_193239-300x174.jpg)
यह भी पढ़े
विज्ञान भारती ने किया महान भारतीय रसायनज्ञ डॉ प्रफुल्लचंद्र राय को नमन
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG_20240804_192707-300x179.jpg)
शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) विज्ञान भारती ब्रज प्रान्त के आयाम शक्ति और विद्यार्थी विज्ञान मंथन फिरोजाबाद के जिला समन्वयक पूनम जैन और अश्वनी कुमार जैन ने संयुक्त रूप से भारतीय रसायन विज्ञान के जनक डॉ प्रफुल्लचंद्र राय की जयंती पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया।
इस दौरान अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को बताया कि डॉ राय का जन्म बंगाल के खुलना जिले के ररूली कतिपरा नामक ग्राम में 2 अगस्त 1861 ई. को एक कायस्थ परिवार में हुआ था। इनके पिता, श्रीहरिश्चंद्र राय, मध्यवृत्ति के संपन्न गृहस्थ तथा फारसी के विद्वान् थे। उन्होंने सन् 1882 में एडिनबरा विश्वविद्यालय में दाखिल लिया , जहाँ अपने छह वर्ष तक अध्ययन किया। इनके सहपाठियों में रसायन के सुप्रसिद्ध विद्वान् प्रोफेसर जेम्स वाकर एफ. आर. एस., ऐलेक्जैंडर स्मिथ तथा हफ मार्शल आदि थे, जिनके संपर्क से रसायनशास्त्र की ओर आपका विशेष झुकाव हुआ। इस विश्वविद्यालय की केमिकल सोसायटी के ये उपसभापति भी चुने गए। सन् 1887 में आप डी. एस.सी. की परीक्षा में सम्मानपूर्वक उत्तीर्ण हुए।
इस मौके पर पूनम जैन ने विद्यार्थियों को बताया कि उन्होंने इंडियन एडुकेशनल सर्विस में स्थान पाने की चेष्टा की, पर अंग्रेजों की तत्कालीन रंगभेद की नीति के कारण इन्हें सफलता न मिली। भारत वापस आने के पश्चात् प्रांतीय शिक्षा विभाग में भी नौकरी पाने के लिये इन्हें एक वर्ष तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। राय महोदय ने आगे चलकर सन् 1892 में 800 रूपए की अल्प पूँजी से, अपने रहने के कमरे में ही, विलायती ढंग की ओषधियाँ तैयार करने के लिये बंगाल कैमिकल ऐंड फार्मास्युटिकल वक्र्स का कार्य आरंभ किया, जो प्रगति कर आज करोड़ों रूपयों के मूल्य का कारखाना हो गया है और जिससे देश में इस प्रकार के अन्य उद्योगों का सूत्रपात हुआ है। दुर्बल और क्षीणकाय होते हुए भी, संयमित तथा कर्मण्य जीवन के कारण, आपने 83 वर्ष की दीर्घ आयु पाई। 16 जून 1944, को इनका निधन हुआ।
यह भी पढ़े
व्यापारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया
शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी के दिशा निर्देश पर शिकोहाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने फिरोजाबाद बंद के समर्थन में सभी पदाधिकारी व व्यापारी गणों ने अपने बाहों पर काली पट्टी बांधकर प्रतिष्ठानों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस मौके पर महामंत्री मुकेश गॉड ने विस्तार से बताया कि फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने जो बंदी का आव्हान किया गया है इसका मुख्य कारण वहां के अधिकारियों की हटधर्मी से व्यापारी कुछ समस्याओं से पीड़ित है। उसका शिकोहाबाद उद्योग व्यापार मंडल भी समर्थन करता है साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अधिकारियों ने अपनी मनमानी नहीं रोकी तो पूरे जनपद के व्यापारी बाजार बंद कर अधिकारियों के विरुद्ध धरना देंगे।
समर्थन में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,महामंत्री मुकेश गॉड,संजीव अग्रवाल, ऋषि कुलश्रेष्ठ, रंजीत, सोनू, रिंकेश जैन, तेज सिंह बघेल, सैकड़ो व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर बैठकर विरोध जताया।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG_20240804_192504-300x186.jpg)
यह भी पढ़े
शिकोहाबाद में प्रापर्टी डीलर की हत्या
शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) शनिवार को मोहल्ला कटरा मीरा हजीरों वाले रोड निवासी प्रोपर्टी डीलर की घर से ले जाकर कुछ परिचितों द्वारा हत्या कर शव को नहर में फैकने का मामला सामने आया है। हत्या की जानकारी पर पत्नी और पुत्र सहित अन्य परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बता दें जानकारी उस समय हुई जब प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने उनको फोन किया तो वह शनिवार रात सवा 9 बजे के बाद से बंद जा रहा था। परिजनों ने थाने में जाकर मामले की शिकायत की। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रोपर्टी डीलर के शव को नहर में खोजने में जुटी हुई है। शाम साढ़े 6 बजे समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नही हुआ था।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र उर्फ पप्पू 48 साल निवासी कटरा मीरा प्रापर्टी डीलर का कार्य करते है। प्रोपर्टी डीलर के भाई सुरेंद्र सिंह उर्फ संजू का आरोप है कि शनिवार को राजेंद्र निवासी असुआ उनके भाई को दोपहर में कार में बैठाकर घर से लेकर गया था। जब शाम साढ़े आठ बजे परिजनों के पास पप्पू का फोन आया तो बताया कि वो आधा घंटे में घर पहुँच रहा है, तथा खाना बना लेना । लेकिन जब काफी देर हो गई तो परिजनों ने फिर फोन किया लेकिन प्रोपर्टी डीलर का फोन बंद जा रहा था । इसके बाद पप्पू के परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते खोजबीन शुरू की। उन्होंने थाने में मामले की शिकायत करते हुए राजेन्द्र पर हत्या का आरोप लगाया क्योंकि दिन में पप्पू अपने परिचित राजेंद्र निवासी ठारफूठा फिरोजाबाद के साथ कार में गए थे। राजेंद्र पर रुपए भी थे, जिसे उसने देने की बात कही थी।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG_20240804_191343-300x169.jpg)
यह भी पढ़े
महज 12 घंटे में पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा
टूंडला (जावेद अली) चोर लुटेरों के विरूद्ध जनपद में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के क्रम में क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा 12 घण्टे के अन्दर चोरी गये ट्रेक्टर को बरामद कर चोरी करने वाले तीन अभियुक्तो को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया है।जिनके कब्जे से एक महिन्द्रा ट्रैक्टर,एक तमंचा 32 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किए हैं।पकड़े गए अभियुक्तों में रिंकू पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी उदयपुर थाना बरहन जनपद आगरा,नदीम उर्फ टिल्लू उर्फ गुलाब नबी पुत्र निजाम खाँ निवासी ग्राम हरदासपुर थाना नारखी जिला फिरोजाबाद,शानू खान पुत्र हनीफ निवासी हरदासपुर थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद को डोरसा मोड थाना नारखी क्षेत्र से रविवार को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त रिंकू के कब्जे से 1 तमंचा 32 बोर,2 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुए हैं। बरामद ट्रेक्टर महेन्द्रा के सम्बन्ध में थाने पर मुकदमा पंजीकृत है, अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG-20240804-WA0026-300x144.jpg)