फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) आज काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वी वर्षगांठ के अवसर पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ विकास खण्ड फिरोजाबाद के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मनीष असीजा विधायक सदर, लक्ष्मीनारायण यादव, ब्लॉक प्रमुख, उदय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, डीएफओ, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि के द्वारा संयुक्त रूप से क्रांतिकारी शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG_20240809_181345-300x133.jpg)
इस दौरान केजीबीवी की छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती वन्दना व देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। पर्यटन व संस्कृति विभाग द्वारा आमंत्रित कलाकारों द्वारा वंदे मातरम व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। लक्ष्मी नारायण यादव, ब्लॉक प्रमुख द्वारा देश की आजादी में जनपद के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों द्वारा दिये गये बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उनके परिवार में होने वाली किसी भी समस्या का निदान कराये जाने का वादा किया गया।
इस दौरान सदर विधायक सदर मनीष असीजा द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना पर प्रकाश डाला गया। जनपद के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को सूचीबद्ध कर उनके फोटो के साथ मुख्यालय पर चस्पा कराया जाये, जिससे जनसमुदाय को उनके योगदान के बारे में जानकारी हो सके। कार्यक्रम में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों को पुष्प भेंट कर एवं शॉल व छाता देकर सम्मानित किया गया। साथ ही एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक अनुरागी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा, लक्ष्मीनारायण यादव, ब्लॉक प्रमुख, उदय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, डीएफओ, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि मौजूद रहे।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG_20240809_181303-300x169.jpg)
यह भी पढ़े
युवाओं को मिली जिम्मेदारी,पार्टी से जोड़ेंगे नौजवानों को, पीडीए का लगाया पेड़
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) ज़िले में आज शुक्रवार को नौ अगस्त क्रांति वाले दिन समाजवादियों ने फूंका बिगुल, समाजवादी पार्टी ने शुरू किया अपना नौजवान सदस्यता अभियान, विभिन्न फ्रैंटलो के जिलाध्यक्ष को मिली जिम्मेदारी, पार्टी से जोड़ेंगे नौजवानो को। वहीं पीडीए का नारा देने वाली समाजवादी पार्टी ने पीडीए के नाम से किया पौधारोपण। मक्खनपुर क्षेत्र के एक कॉलेज और एक चौराहे पर चलाया जागरूकता अभियान।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG-20240809-WA0103-300x135.jpg)
आज फिरोजाबाद समाजवादी पार्टी के द्वारा पीडीए के तहत छात्र नौजवान सदस्यता जागरूकता अभियान ज़िला स्तर पर चलाया जाएगा की जानकारी जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह के द्वारा
समाजवादी पार्टी कार्यालय दबरई पर युवा चेहरों को दिलाई गई सदस्यता।
इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने बताया पेपर लीक, समान कोर्स,फीस वृद्धि, रोजगार, आरक्षण, मुफ्त पढ़ाई, डिजिटल डिवाइड, पुस्तकालय का निर्माण, छात्र संघ बहाली, नए विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय का निर्माण, विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय में भ्रष्टाचार,आरक्षण में पारदर्शिता को लेकर नए युवा पदाधिकारी विधानसभा, नगर, ब्लॉक गांव एवं चौराहे पर बैनर लगाकर जागरूक करेंगे। यह अभियान 9 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक चलेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष मोहित राठौर, देव राजपूत, जगमोहन यादव प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के अलावा कई अन्य सपाई मौजूद रहे।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG-20240809-WA0098-300x135.jpg)
यह भी पढ़े
परीक्षा केन्द्र के कक्षों, गैलरी लाॅवी में सीसीटीवी कैमरे हों क्रियाशील-डीएम
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) शुक्रवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में दिनांक 23, 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु समीक्षा बैठक आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करा लें।
जिलाधिकारी ने कहा कि एक बड़ी परीक्षा है इस परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिये गये है कि परीक्षा कार्य में लगाये गये व्यक्ति का राजनैतिक सम्बन्ध नहीं होने चाहिए तथा ऐसे कार्मिकों को भी तैनाती नहीं की जाये जो सेवा अवधि में निलम्बित रहे है अथवा उनके विरूद्ध विभागीय जांच चल रही हो। राजनैतिक दलों से सम्बन्ध में रखने वाले कर्मिकों के बैकग्राउड की जाॅच इन्टेलीजैन्स से करायी जा रही है। परीक्षा के प्रश्नपत्र लाने ले जाने में प्रयोग होने वाली वाहनों जीपीएस सिस्टम से लैस होंगे। परीक्षा केन्द्र के कक्षों कुर्सी मेज एवं बैंच अच्छी होनी चाहिए यदि मरम्मत की आवश्यकता हो करा ली जाये। परीक्षा केन्द्र के सभी कक्षों, गैलरी लाॅवी आदि में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील होने चाहिए। कैमरों को लोकवाणी जिला मुख्यालय से जोड़ा जायेगा जिससे सजीव मोनीटरिंग अधिकारियों द्वारा की जायेगी। परीक्षा केन्द्र पर वैकल्पिक विधुत व्यवस्था के तहत जनरेटर और इनवर्टर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करा ली जाये तथा परीक्षा कक्षों में प्रकाश की उचित व्यवस्था किया जाना अनिवार्य है। इस परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है जिनका विवरण इस प्रकार है, एसआरके पीजी काॅलेज फिरोजाबाद, दाऊ दयाल महिला पीजी काॅलेज फिरोजाबाद, एमजी बालिका पीजी काॅलेज स्टेेशन रोड फिरोजाबाद, सीएल जैन काॅलेज आगरा रोड फिरोजाबाद, इस्लामिया इण्टर काॅलेज शिव नगर जलेसर रोड फिरोजाबाद, राजकीय पाॅलिटैक्निक जलेसर रोड आदि शामिल है। जनपद में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया जा चुका है।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी विशु राजा, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व काॅलेज के प्रबन्धक आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG-20240809-WA0094-300x135.jpg)