फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान): शुक्रवार को भाजपा के फिरोजाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे स्वर्गीय रामकिशन ददाजू की सातवीं पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। उनकी पुण्यतिथि पर पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य वक्ता विधायक मनीष असीजा ने कहा कि ददाजू बहुत ही सरल, सुलभ और ईमानदारी की मिशाल थे वे जमीनी स्तर पर जुड़कर चलते थे,श्रमिक वर्ग के हितों के लिए सदैव तत्पर रहते है।लोकसभा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह ने कहा कि ददाजू स्थानीय स्तर पर भाजपा और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे,उनके संघर्ष और परिश्रम से भाजपा संगठन का ग्रामीण क्षेत्र तक विस्तार हुआ।इससे पूर्व उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ददाजू के चित्र पर माल्यार्पण किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ लक्ष्मीनारायण यादव, सुनील शर्मा, मोहनदेव शंखवार पूर्व विधायक, रमन जैन,बृजेंद्र गुप्ता,कैलाश उपाध्याय,अरविंद बघेल,मंगल सिंह राठौर, शिवमोहन श्रोत्रीय,ओमप्रकाश सांई,भगवानदास शंखवार,केशवदेव कुशवाह,हरीबाबू दिवाकर,रविन्द्र शर्मा, राजीव पालीवाल,केशव सिंह गुर्जर फौजी, नितेश अग्रवाल जैन,फोरन सिंह यादव, विमला देवी यादव,मनोज यादव, रोहित यादव,नीरज यादव,हिमांशु यादव, डॉ एस पी लहरी,रामनरेश कटारा, सोबरन सिंह जाटव,रमेश यादव,दिलीप प्रजापति, लायक सिंह,दिलीप इंजीनियर, हरिओम वर्मा,अवधेश बाल्मिक,भगवान सिंह झा, राम लढ़ेती लकी,केके गांधी आदि थे। संचालन वरिष्ठ नेता सत्यवीर गुप्ता ने किया।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240531-WA0041-300x169.jpg)