![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240729-WA0029-300x300.jpg)
फिरोजाबाद। ब्यूरो रिपोर्ट (रीना खान) सोमवार को वरिष्ठ उद्योगपति विन्नी मित्तल उर्फ विनीत मित्तल ने अपने जन्मदिवस पर युवाओं को एक संदेश दिया उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया बच्चों की पहुंच में हावी होता दिखाई दे रहा है। पहले बौद्धिक ज्ञान के लिए बच्चे सिर्फ दो माध्यम पर ही निर्भर थे। एक घर के बुजुर्गों से मिलता था तो दूसरा स्कूल में शिक्षकों एवं किताबों से, लेकिन आज वक्त बदल गया है। मोबाइल के रूप में बच्चों के हाथ में ज्ञान का वो अथाह भंडार है, जो किसी दोधारी तलवार से कम नहीं। जरा सी गलती बच्चों पर भारी पड़ जाती है। बच्चे जहां इस जान से खुद को आगे बढ़ा सकते हैं तो दूसरी तरफ इसका गलत प्रयोग बच्चों को अंधेरा राह पर भी भटका सकता है।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240729_194100-300x240.jpg)
आगे विन्नी मित्तल बताते हैं कि सोशल मीडिया से आज बच्चों को दूर करना संभव नहीं हैं, लेकिन ऐसे में अभिभावकों को संजीदा होना होगा। तो
जिम्मेदारी हम जैसे समाजसेवियों के साथ अभिभावकों की भी बनती है। अभिभावक बच्चों पर नजर रखें तथा उनके ज्यादा फोन के प्रयोग पर नियंत्रण करें। अगर बाल मन में बचपन से हमने सोशल मीडिया का प्रयोग करते वक्त समझदारी की आदत डाल दी तो हम आने वाली पीढ़ी की काफी हद तक इसके चंगुल से बाहर रख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मैं अपने आसपास के कई बच्चों को देखता हूं कि वह दिन रात मोबाइल में लगे रहते हैं। पड़ते वक्त भी उनकी नजर मोबाइल पर होती है। मैसेज आते ही झट से रिप्लाई देना उनकी आदत में शुमार हो गया है। फेसबुक पर पोस्ट डालते ही आने वाले कमेंट बता देते हैं कि मोबाइल कैसे इनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है यह गलत है। बच्चे कहीं न कहीं सोशाल मीडिया के फेर में अपने लक्ष्य में भटक रहे हैं। पढ़ाई से दूर हो रहे हैं।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240729_195558-269x300.jpg)
वही विन्नी मित्तल ने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है और मैं आज यह कहना चाहता हूं कि हमारी जिम्मेदारी है वह बच्चों को जिम्मेदार बनाएं। सोशल मीडिया के सही प्रयोग की समझ बच्चों में विकसित करें। उन्होंने कहा कि आज कई ग्रुप हैं जो सिर्फ घृणा एवं अफवाह फैला रहे हैं। इन ग्रुपों से बच्चों को दूर रखने की जिम्मेदारी हमारी है। यह छात्रों का वक्त खराब करते हैं तो सोच को भी दूषित करते हैं। कई अभिभावक बच्चों के चिड़चिड़ेपन की शिकायत करते हैं। किसी बच्चे के सिर में दर्द होता है तो कोई डिप्रेशन में जा रहा है। याददाश्त कमजोर हो रही है। इस सबके लिए मोबाइल जिम्मेदार है। तो माता-पिता के साथ वरिष्ठ समाजसेवियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इसलिए आज अपने जन्मदिन पर मैं युवाओं को यह संदेश देता हूं कि अपने आपको सही दिशा में लेकर जाएं और अपना समय अपनी पढ़ाई में लगाएं।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240729_195618-257x300.jpg)
यह भी पढ़े
स्कूल में लगाया हैल्त चेकअप कैंप
शिकोहाबाद। (अब्दुल सत्तार) रोटरी क्लब शिकोहाबाद द्वारा एक आरोग्यम मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप गुरु नानक सी.सै. स्कूल में संस्थापक तजेंद्र सिंह मल्होत्रा के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 200 बच्चों का दंत, नेत्र चेकअप के साथ ही लंबाई और वजन का भी चेकअप किया गया।
डॉ मुकेश चंद्रा एवं प्रांजल गुप्ता द्वारा चेकअप किया गया। क्लब के सदस्यों ने नौनिहालों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता बरतने की अपील की।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. संजीव आहूजा, सचिव रजत शाह, विपुल अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, हरदीप गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, श्याम सुंदर खंडेलवाल, सुशील शर्मा, सचिन बंसल मौजूद रहे।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240729-WA0020-300x131.jpg)
यह भी पढ़े
पूर्व सैनिकों ने कारगिल शहीदों को किया नमन
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240729-WA0022-300x156.jpg)
शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) सोमवार को सैनिक समाज सेवा संगठन की मासिक बैठक मेजर रामवीर सिंह आईटीआई कॉलेज आवास विकास कॉलोनी में जिलाध्यक्ष विशेष यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के सदस्यों ने कार्यक्रम में पहुंच कर कारगिल शहीदों को नमन किया।
इसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों के कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कोषाध्यक्ष ध्रुवजीत ने जुलाई माह का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। संरक्षक इंजीनियर रामब्रेश यादव ने 15 अगस्त पर होने वाले कार्यक्रम, समाज में फैली कुरीतियों के बारे में पूर्व सैनिकों व अन्य बैल्ट फोर्स के सदस्यों के साथ हो रहे अत्याचार और साइबर क्राइम के द्वारा हो रही ठगी व पौधा रोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मीटिंग के अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और अंत में अपने एक सदस्य फौजी अनार सिंह यादव ने भारत माता के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर संरक्षक इंजीनियर रामब्रेश यादव, मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, अध्यक्ष विशेष यादव, दलवीर सिंह यादव, जितेंद्र कुमार, अनवर सिंह, ज्ञानी राम, और नवागत डीएसपी रोहित यादव के पिता फौजी अनूप कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
ओमवीर बने भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष हुआ स्वागत
शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने शिकोहाबाद तहसील के ग्राम आरोज निवासी ओमवीर सिंह यादव एडवोकेट पुत्र सर्वेश यादव को जनपद फिरोजाबाद का संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है । फिरोजाबाद जिले के जिलाध्यक्ष बनने पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव का पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पर वह पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राजकुमार यादव राजू, राष्ट्रीय महासचिव सीपी सिंह एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष आशू यादव, मंडल महासचिव अभिषेक शर्मा, प्रमोद यादव, अखिलेश यादव आदि थे।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240729-WA0021-300x169.jpg)
यह भी पढ़े
कलाम साहब की सोच को युवा आगे बढ़ाएं-एमपी सिंह
शिकोहाबाद (अब्दुल सत्तार) देश के 11 वें राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित मिसाइल मैन और जाने-माने भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की नौवीं पुण्यतिथि को पालीवाल महाविद्यालय शिकोहाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा मनाया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ एमपी सिंह ने वॉलिंटियर्स को बताया कि कलाम साहब के सिद्धांत और आदर्श सदियों तक अविस्मरणीय रहेंगे। वह हमेशा राष्ट्रहित के लिए काम करते थे। देश हित उनके लिए सर्वोपरि था। उन्होंने भारत को युद्ध के क्षेत्र में शक्तिशाली और श्रेष्ठतम बनाने और अपनी रक्षा करने के लिए अनेक प्रकार के आविष्कार किए।इसी कारण उनको मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। उनका परिचय कराते हुए डॉ सिंह ने बताया कि वह एक साधारण परिवार से थे और उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए अतिरिक्त काम भी किया। वह छात्रों से सवाल जवाब करने में माहिर थे और छात्रों को बहुत प्यार करते थे। उनकी अनेक कहावतें विख्यात हैं- वे कहते थे कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों न हो, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है, देश का सबसे अच्छा दिमाग क्लासरूम की आखिरी बेंचों पर मिल सकता है,जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा आदि। कलाम साहब का युवाओं के लिए एक प्रसिद्ध कोटेशन जो उन्होंने अपनी कलम से लिखा – उन्होंने कहा कि सपने वह नहीं होते जो हम नींद में देखते हैं बल्कि सपने वह होते हैं जो हमको सोने नहीं देते। डॉ टी एच नकवी ने वालंटियर से कलाम साहब को फॉलो करने के लिए कहा।
इस दौरान सृष्टि अमित सिंह श्रेया, श्रेया शर्मा, सोनी, प्रिया कुमारी, गरिमा, वंशिका यादव, दीप्ति यादव आदि वालंटियर उपस्थित रहे। वंशिका यादव ने कलाम साहब के बारे में अपने विचार भी रखे। प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार ने वॉलिंटियर्स को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
![](https://rktvindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240728-WA0035-300x214.jpg)